फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 Mahindra Scorpio: नई स्पाय तस्वीरें आईं सामने, मिलेंगे फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग और बड़े टचस्क्रीन जैसे फीचर्स

Sun, 27 Jun 2021 04:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्कॉर्पियो के न्यू जेनरेशन मॉडल के नई स्पाय तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं जिससे पता चलता है कि 2022 स्कॉर्पियो में नए फीचर्स की एक रेंज के साथ ही इसमें एक बहुत ही एडवांस्ड इंटीरियर मिलेगा।
विज्ञापन
Mahindra Scorpio BS6 - फोटो : Mahindra (For Reference Only)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) के लाइनअप में इस समय 6 से ज्यादा नई कारें हैं जिन्हें 2026 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। महिंद्रा के सबसे लेटेस्ट मॉडल में में ऑल-न्यू XUV700 (एक्सयूवी700) है जिसे इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जाना है। इसके अलावा 2022 Scorpio (2022 स्कॉर्पियो) शामिल है जिसे अगले साल तक बिक्री के लिए उतारा जाएगा। स्कॉर्पियो के न्यू जेनरेशन मॉडल के नई स्पाय तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं जिससे पता चलता है कि 2022 स्कॉर्पियो में नए फीचर्स की एक रेंज के साथ ही इसमें एक बहुत ही एडवांस्ड इंटीरियर मिलेगा।
विज्ञापन


नई स्कॉर्पियो को भारत में टेस्टिंग के दौरान कई मौकों पर देखा गया है। मौजूदा स्कॉर्पियो को न्यू जेनरेशन मॉडल रिप्लेस करेगा और इसमें बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। नई 2022 स्कॉर्पियों में नए प्लेटफॉर्म, नई टेक्नोलॉजी और इंजन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही, इसे मौजूदा मॉडल से अलग दिखाने के लिए इसके एक्सटीरियर लुक और डिजाइन में काफी बदलाव किया गया है। 

कैसा है इंटीरियर और फीचर्स

New Genration Mahindra Scorpio - फोटो : Team-BHP (For Reference Only)
रिपोर्ट के मुताबिक नई स्पाय तस्वीरें में साफ दिख रहा है कि नई 2022 स्कॉर्पियों में एक सेंट्रली प्लेस्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जिसके दोनों ओर वर्टिकली स्टैक्ड एयर वेंट्स होंगे। इसके नीचे इंफोटेनमेंट सेटिंग्स के लिए बटन और डायल होंगे। साथ ही, तापमान को डायल द्वारा कंट्रोल किया जाएगा, जबकि एसी मोड के लिए बटन दिए गए हैं। जिस वेरिएंट की स्पाय तस्वीरें सामने आई है उसमें एक पारंपरिक हैंडब्रेक दिखाई दे रहा है, यानी इलेक्ट्रिक हैंडब्रेक नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन

इंजन और पावर

Spy Pictures of Mahindra Scorpio - फोटो : For Refernce Only
नई एसयूवी के अन्य डिटेल्स की बात करें तो इसमें तीन-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग शामिल है। स्टीयरिंग व्हील में क्रूज कंट्रोल और मीडिया फंक्शंस को कंट्रोल करने के लिए कई बटन दिए गए हैं। इस तस्वीर से यह साफ तौर पर पता नहीं चल पाया है कि ड्राइवर साइड पूरी तरह से डिजिटल है या नहीं, हालांकि इसके फुल डिजिटल यूनिट होने की संभावना है। 

इंजन
न्यू जेनरेशन स्कॉर्पियो में 2.0-लीटर mStallion पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर mHawk डीजल मिलने की उम्मीद है। इन दोनों इंजन यूनिट्स को थार एसयूवी से लिया जाएगा। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें