फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं खरीद सकेंगे महिंद्रा की ऑटोमेटिक स्कॉर्पियो

Mon, 05 Jun 2017 06:59 PM IST
amarujala.com- presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिंद्रा और महिंद्रा ने अपनी चर्चित एसयूवी स्कॉर्पियो के ऑटोमेटिक वेरिएंट की बिक्री पर रोक लगा दी है। कंपनी ने इस बात की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट से स्कॉर्पियो एटी वेरिएंट को हटा लिया है। महिंद्रा के कुछ डीलर्स ने भी इस बात की जानकारी दी की भारत में स्कॉर्पियो का ऑटोमेटिक मॉडल अब नहीं बिकेगा।
विज्ञापन
thank you for showing interest in Mahindra Scorpio.The Automatic has been discontinued.To test drive the Manual(1/2) — Mahindra Scorpio (@MahindraScorpio) June 4, 2017

महिंद्रा ने स्कॉर्पियो ऑटोमेटिक को दो साल पहले लॉन्च किया था। कार को 13.13 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। कार में 2.2 लीटर का एमहॉक डीजल इंजन मौजूद था, जो 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। कार का इंजन 120 बीएचपी की ताकत और 280 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। हालांकि मैन्यूअल वेरिएंट में भी आपको यही इंजन सेटअप 5 स्पीड गियरबॉक्स से साथ मिलता है। 
विज्ञापन


कंपनी ने कार की बिक्री बंद करने के कारण साफ नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी स्कॉर्पियो के फेसलिफ्ट वेरिएंट को नए ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च करने वाली है। माना जा रहा है कि कंपनी महिंद्रा एक्सयूवी 500 में इस्तेमाल हुए 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स का ही प्रयोग करेगी। हालांकि कंपनी ने इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें