हीरो मोटोकॉर्प अपने उन सभी मॉडल की बिक्री पर रोक लगा दी है जिनकी बाजार में बिक्री लंबे समय तक ठीक नहीं थी। कंपनी ने एचएफ डॉन, स्प्लेंडर आई-स्मार्ट और स्प्लेंडर प्रो क्लासिक की बिक्री पहले ही रोक दी थी। इसके बाद हीरो मोटोकॉर्प ने अब एक्सट्रीम और हंक पर भी रोक लगा दी। हालांकि हीरो की वेबसाइट पर एक्सट्रीम का स्पोर्ट मॉडल अभी भी लिस्ट है।
2011 में होंडा से साझेदारी खत्म करने के बाद हीरो ने अपने इंजन खुद ही विकसित करने शुरू किए। हीरो एक्सट्रीम और हीरो हंक में कंपनी होंडा युनिकॉर्न वाला इंजन इस्तेमाल करती है। कंपनी ने इन दोनों मॉडल को बंद करने का निश्चय किया है।
कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इन दोनो मॉडल को नए इंजन के साथ दोबारा लॉन्च करेगी या नहीं। हीरो इन दिनों उन स्कूटर और मोटरसाइकिल को बेचने में फोक्स कर रही है जो उसने खुद के इंजन पर डेवलप किए हैं। कंपनी नए मॉडलों और नए इंजन पर काम कर रही है।
कंपनी ने बताया कि गुजरात और आंद्रा में अपनी फैसिलिटी बढ़ाने के लिए और नए प्रोडक्ट के लिए कुल 2,500 करोड़ का इंवेस्टमेंट किया है। कंपनी 2018 तक 6 नए मॉडल लॉन्च करने वाली है।