Toyota किर्लोस्कर मोटर्स मिनी एमपीवी और क्रॉसओवर मॉडल को लॉन्च करने की योजना बना रही है। मिनी MPV जहां Mahindra Marazzo और Maruti Ertiga को टक्कर देगी, वहीं क्रॉसओवर मॉडल का मुकाबला Jeep Compass और Hyundai Creta से होगा। टोयोटा के इस क्रॉसओवर मॉडल को मिनी फॉर्च्यूनर भी कहा जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कारें Avanza MPV और Rush Crossover हो सकती हैं। टोयोटा इनकी कीमत 15 से 20 लाख रुपए के बीच रख सकती है। खबरों के मुताबिक टोयाटा की एमपीवी फाइनल स्टेज में और इसकी लॉन्चिंग के लिए मंजूरी का इंतजार है। माना जा रहा है कि टोयोटा रश हो सकती है, जिसे पिछले साल ही इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया था। रश इससे पहले ही पाकिस्तान, इंडोनेशिया और मलेशिया में लॉन्च हो चुकी है।
इससे पहले हमने खबर दी थी कि क्रेटा-ब्रेजा को टक्कर देने के लिए Toyota एक सस्ती एसयूवी ला सकती है।
खबरों के मुताबिक टोयोटा एसयूवी और एमपीवी को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ उतारा जाएगा। साथ ही दोनों कारें मोनोकॉक ऑर्किटेक्चर पर बनाई जाएंगी, ताकि कारों का वजन हल्का हो सके। एसयूवी की टक्कर हुंडई क्रेटा, टाटा हैरियर, जीप कंपास से होगी, वहीं एमपीवी की टक्कर महिंद्रा एक्सयूवी500 और अपकमिंग टाटा एच7एक्स से भी होगी।
मलेशिया बाजार में लॉन्च टोयोटा रश एसयूवी में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 105 बीएचपी की पॉवर 136 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर दिया गया है। इसका डिजाइन Daihatsu FT कंसेप्ट से प्रेरित है। इसके अलावा ऱश में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 स्पीकर, चार कैमरा के साथ पैनारोमिक व्यू मॉनिटर, कीलैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, टोयोटा ऑटो टैग और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर हैं। इसके अलावा ऑटो इमरजेंसी ब्रेकॆग सिस्टम, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, रेड क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्टेंट और पेड मिसोपरेशन कंट्रोल का भी फीचर है।
रश को एशियन एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग भी मिल चुकी है। वहीं हाल में टाटा नेक्सन को 5 स्टार रेटिंग मिली थी। रश की लंबाई 4435एमएम, चौड़ाई 1695एमएम और ऊंचाई 1705एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,684एमएम है। वहीं इसका बूट स्पेस 217 लीटर है, जिसे सीट को फोल्ड करके 514 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।