महिंद्रा अपनी KUV100 NXT को सबसे छोटी एसयूवी कहती है। इसका लुक काफी आकर्षक है। भारतीय बाजार में इसका 5-सीटर और 6-सीटर दोनों ही मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। Mahindra KUV100 NXT की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये है। ऐसे में अगर आप इस एसयूवी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है, क्योंकि इस महीने महिंद्रा अपनी इस छोटी एसयूवी पर भारी डिस्काउंट ऑफर दे रही है। आज हम आपको KUV100 NXT के स्पेसिफिकेशन्स और इस पर दिए जा रहे ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। लेकिन यहां दो बातों का जानना बहुत जरूरी है। पहला कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। दूसरा यह ऑफर अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकता है। डालते हैं एक नजर,
क्या है ऑफर?
इस महीने अगर आप Mahindra KUV100 NXT को खरीदते हैं तो आपको कुल 62,055 रुपये तक की बचत हो सकती है।
इंजन
Mahindra KUV100 NXT में पावर के लिए 1198 सीसी का बीएस-6 कंप्लाइंट वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें mFalcon G80, मल्टी प्वाइंट फ्यूल इंजेक्शन (MPFI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
परफॉर्मेंस
इसका 1198 सीसी का पेट्रोल इंजन 5500 आरपीएम 82 PS की मैक्सिमम पावर और 3500-3600 आरपीएम पर 115Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं गियरबॉक्स की बात की जाए तो इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
सस्पेंशन
इसके फ्रंट में डुअल पाथ माउंट्स, क्वाइल स्प्रिंग और हाइड्रॉलिक गैस चार्ज्ड शॉक अब्जॉर्बर के साथ इंडीपेडेंट मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में क्वाइल स्प्रिंग और हाइड्रॉलिक गैस चार्ज्ड शॉक अब्जॉर्बर के साथ सेमी इंडीपेंडेंट ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया गया है।
ब्रेकिंग
इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
डाइमेंशन
इसकी लंबाई 3700 मिलीमीटर, चौड़ाई 1735 मिलीमीटर और ऊंचाई 1655 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2385 मिलीमीटर है। जबकि, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिलीमीटर है।
इसमें 35 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।