Auto Expo 2020 में अगर सबसे ज्यादा किसी चीज को पसंद किया गया है, तो वो है इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार। अब आप सोच रहे होंगे कि इलेक्ट्रिक के बारे में तो पता है, लेकिन ये कॉन्सेप्ट कार क्या होती है, तो इसका सीधा सा जवाब है कि वह कार जो सिर्फ एक आइडिया है। सीधी सी भाषा में समझें तो कार कंपनियां अपने कुछ प्रोडक्ट को शोकेस करती हैं। इन प्रोडक्ट्स में आपको वो सभी फीचर्स देखने को मिलते हैं जिसे कंपनी आने वाले समय में पेश या लॉन्च करती हैं। ऐसे में जब कोई कॉन्सेप्ट कार लॉन्च होती है, तो वह पहले के मुकाबले काफी बदल जाती है। ऐसे में आज हम आपको Mahindra Funster Electric Concept कार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखने के लिए ऑटो एक्सपो 2020 में लोगों की भारी भीड़ लग रही है। तो डालते हैं Mahindra Funster की खासियतों पर एक नजर, (Mahindra Funster की खासियतों को आप नीचे वीडियो में भी देख सकते हैं)