फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएस-6 इंजन के साथ महंगी हो जाएंगी महिंद्रा की गाड़ियां, पढ़ें XUV300 के कितने बढ़ेंगे दाम

Thu, 06 Jun 2019 12:29 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mahindra Scorpio Puja सांकेतिक - फोटो : Team-BHP
विज्ञापन

कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि महिंद्रा अपनी गाड़ियों में बीएस-6 इंजन देना शुरू करेगी और इन इंजनों की टेस्टिंग जारी है। महिंद्रा अपनी एंट्री सेगमेंट की कार KUV100 में डीजल इंजन लगाना बंद करेगी, जबकि बाकी सभी गाड़ियों को बीएस-6 डीजल इंजन के साथ लांच किया जाएगी। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि महिंद्रा नए इंजन के साथ गाड़ियों की कीमत में इजाफा करेगी।

विज्ञापन

80 हजार से एक लाख रुपये तक की बढ़ोतरी

महिंद्रा का कहना है कि नए बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अनुरुप इंजन अपग्रेड करने से लागत बढ़ेगी, जिससे गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। महिंद्रा के मुताबिक नए अपग्रेड डीजल इंजन के साथ 4 मीटर से लंबी गाड़ियों की कीमतों में 80 हजार से एक लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इन गाड़ियों में स्कॉर्पियो और एक्सयूवी500 शामिल हैं। जबकि 4 मीटर से छोटी गाड़ियों सब-कॉम्पैक्ट की कीमतों में 60 हजार से 80 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

पेट्रोल गाड़ियों की कीमत 25 हजार तक बढ़ सकती हैं

वहीं बीएस-6 पेट्रोल इंजन वाली गाड़ियों की बात करें, तो महिंद्रा इन गाड़ियों की कीमत में 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कर सकती है। वहीं यह बढ़ोतरी अपग्रेडेशन से पहली ही की जा सकती है। वहीं इस बढ़ोतरी के महिंद्रा की एक ही वेरियंट की पेट्रोल और डीजल गाड़ियों की कीमतों में 2 से 2.5 लाख का अंतर आ जाएगा।

कितनी मंहगी हो जाएगी XUV300

Mahindra XUV300 post BS6 Upgrade Cost
Variant Petrol (Current prices) Petrol Prices (After expected price hike) Diesel (Current prices) Diesel Prices (After expected price hike)
W4 Rs 7.90 lakh Rs 8.15 lakh Rs 8.49 lakh Rs 9.29 lakh
W6 Rs 8.75 lakh Rs 9 lakh Rs 9.30 lakh Rs 10.10 lakh
W8 Rs 10.25 lakh Rs 10.50 lakh Rs 10.80 lakh Rs 11.60 lakh
W8(O) Rs 11.49 lakh Rs 11.74 lakh Rs 11.99 lakh Rs 12.79 lakh
 
 

मारुति ने भी बढ़ाई थी कीमतें

इससे पहले 2018 में मारुति सुजुकी ने भी बीएस-6 बलेनो की लांचिंग से पहले बीएस-4 इंजन वाली पेट्रोल गाड़ियों की कीमतों में 19 हजार रुपये तक का इजाफा किया था। वहीं मारुति ने अंदेशा जताया था कि बीएस-6 डीजल इंजन वाली गाड़ियों की कीमतों में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। वहीं मारुति ने यह भी कहा था कि इस बढ़ोतरी के बाद बीएस-6 इंजन वाली पेट्रोल और डीजल गाड़ियों की कीमतों में 2 लाख रुपये तक का अंतर आ जाएगा।  
 

डीजल इंजन फैलाते हैं प्रदूषण

महिंद्रा का कहना था कि पेट्रोल इंजनों के मुकाबले डीजल इंजन ज्यादा नाइट्रोजन आक्साइड का उत्सर्जन करते हैं, ऐसे में उन्हें बीएस-6 मानकों के अनुरुप 68 फीसदी नाइट्रोजन आक्साइड और 82 फीसदी पार्टीकुलेट मैटर्स का उत्सर्जन कम करना पड़ेगा। महिंद्रा पहले ही अपने डीजल इंजनों को बीएस-6 मानकों के मुताबिक अपडेट करने के लिए 1000 करोड़ का निवेश कर चुकी है।
विज्ञापन

69 लाख किमी चल चुके हैं टेस्ट इंजन

कंपनी का दावा है कि टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उसके 136 प्रोटोटाइप वाहन पहले ही 69 लाख किमी की दूरी तय कर चुके हैं। वहीं नए इंजनों को लेकर 30 से ज्यादा पैटेंट्स फाइल किए हैं और पूरे पोर्टफोलियो में 1482 नए कंपोनेंट्स शामिल किए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें