फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota और Ford को पछाड़ महिंद्रा बनी ग्राहकों को संतुष्ट करने वाली नंबर 1 कार कंपनी

Mon, 16 Oct 2017 11:15 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
भारतीय ऑटोमोबाइल समूह महिंद्रा का लोगो
विज्ञापन
घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा साल 2017 में भारतीय ग्राहकों को संतुष्ट करने के मामले में सबसे बेस्ट साबित हुई है। महिंद्रा ने 2017 सेल्स सैटिस्फैक्शन इंडेक्स (SSI) में पहला स्थान हासिल किया है। इस भारतीय कंपनी ने टोयोटा और फोर्ड जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को पछाड़कर यह मुकाम पाया है। 
विज्ञापन


JD Power के मुताबिक, महिंद्रा ने 866 स्कोर के साथ नंबर एक रैंक पाई है। दूसरे नंबर पर रही टोयोटा ने 856 प्वाइंट और तीसरे नंबर पर रही फोर्ड को 846 प्वाइंट मिले। औसत प्वाइंट 840 रहे। साल 2017 की इंडिया सेल्स सैटिस्फैक्शन इंडेक्स (SSI) कुल 7831 नए वाहन खरीददारों की प्रतिक्रियाओं पर आधारित रहा है। इन ग्राहकों ने सितंबर 2016 से अप्रैल 2017 के बीच नया वाहन खरीदा था।

पढ़ें: इस नए फीचर के साथ लॉन्च हुई बजाज Platina ComforTec, 1 लीटर में चलेगी 104 Km 

यह स्टडी 6 कारकों पर केंद्रित रही, जिसमें- बिक्री (17 फीसदी), डीलर फैसिलिटी (17 फीसदी), डील व पेपरवर्क (17 फीसदी), डिलीवरी टाइम (17 फीसदी), सेल्सपर्सन  (16 फीसदी) और डिलीवरी प्रोसेस  (16 फीसदी) शामिल है। 
विज्ञापन


स्टडी में यह भी पता लगा कि डीलर फैसिलिटी साल-दर-साल बेहतर होती जा रही है। 65 फीसदी ग्राहकों का कहना है कि उन्हें डीलरशिप पर सभी बेसिक सुविधाएं जैसे- वाईफाई, बैठने के लिए बेहतर स्थान, बेहतर ब्रोशर आदि मिला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें