फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा ने नौ सीट वाली टीयूवी300 प्लस को बाजार में उतारा

Wed, 20 Jun 2018 07:25 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नौ सीट वाली टीयूवी 300 प्लस आज यहां पेश की। दिल्ली शोरूम में इसकी कीमत 9.59 लाख रुपये है। इस वाहन में 2.2 लीटर का डीजल इंजन है। उल्लेखनीय है कि कंपनी टीयूवी 300 पहले ही बेच रही है जो सात सीटर है। कंपनी ने सितंबर 2015 से अब तक टीयूवी 300 की 80,000 इकाइयां बेची हैं। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि महिंद्रा कारों की रेंज में यह जायलो का स्थान लेगी। बनावट के मामले में यह जायलो से 120 एमएम कम लंबी, 15 एमएम कम चौड़ी और 93 एमएम कम ऊंची है। जायलो का व्हीलबेस टीयूवी300 से 80 एमएम ज्यादा बड़ा है। महिंद्रा जायलो कई वेरिएंट में उपलब्ध है।

बेस वेरिएंट को टैक्सी सेगमेंट के लिहाज से तैयार किया गया है, वहीं टॉप वेरिएंट को पर्सनल यूज के लिहाज से तैयार किया गया है। टीयूवी300 प्लस की बात करें तो यह केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि टीयूवी 300 प्लस में माइक्रो हाइब्रिड प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न फीचर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें