फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शख्स ने ऑटो को बनाया स्कॉर्पियो, महिंद्रा ने खरीदा

विज्ञापन
तीन पहिए वाली स्कॉर्पियो - फोटो : Social media
विज्ञापन
जिंदगी कब और कैसे बदल जाए इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। पिछले दिनों केरला की सड़कों पर एक  ऑटो को अलग अंदाज में देखकर मुंबई निवासी अनिल पानिकेर ने अपने ट्विटर हैंडल से उसकी फोटो खींचकर महिंद्रा ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए ट्वीट कर दिया। इसके बाद उसकी तीन पहिया वाली स्कॉर्पियो को न सिर्फ महिंद्रा ने खरीद लिया बल्कि उसे एक नई चार पहिया गाड़ी भी तोहफे के तौर पर दी।
विज्ञापन


अपने ट्विटर में अनिल ने लिखा कि यह तस्वीर बयां करती है कि स्कॉर्पियो की लोकप्रियता किस कदर लोगों को अपना दीवाना बनाए हुए है। इस गाड़ी के मोडीफिकेशन से यह दिखता है कि इस आदमी का सपना कितना बड़ा है।  @anandmahindra .image shows how the scorpio design turned generic and popular among  Indian roads. This mans way of "dream big" pic.twitter.com/jMoJiB5gGs — Anil Panicker (@AnilPanicker3) March 19, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन

और महिंद्रा ने इस तरह से खरीदी तीन पहिए वाली स्कॉर्पियो

- फोटो : Anand Mahindra
अनिल के इस ट्वीट को देखकर 19 मार्च को आनंद महिंद्रा ने लिखा, "इस तस्वीर को हमसे साझा करने के लिए शुक्रिया। क्या आप हमें इसका पता दे सकते हैं? मैं इस तीन पहिया गाड़ी को खरीदकर म्यूजियम में रखना चाहता हूं और इसके बदले तोहफे के तौर पर हम उसे एक चार पहिया देना चाहते हैं।"

इस बात के लगभग 15 दिन बाद आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट उस ऑटो चालक के साथ किया जिसमें उन्होंने लिखा," यह रिक्वेस्‍ट आपको याद है? हमारी टीम उस व्यक्ति को ढूंढ लिया है। हमनें वह तीन पहिया खरीदी और उसे एक चार पहिया रिटर्न कर दिया। तो मिलिए सुनील से तीन पहिया स्कॉर्पियो के एक गौरवान्वित ग्राहक हैं, अब ये चार पहिया के मालिक हैं। इस सबके लिए मैं अपने ट्विटरीज को धन्यवाद देना चाहता हूं। 
  Here's Sunil, the proud owner of the 3 wheeler 'Scorpio', now a happy owner of a 4 wheeler. All thanks to you twitterati! (2/2) pic.twitter.com/5nb12j2dnj — anand mahindra (@anandmahindra) May 3, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें