फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कारें होंगी सस्ती, गाड़ी की सर्विस पड़ेगी महंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने नए गुड्स एंड सर्विस टैक्स पर अब और स्पष्टता दिखाई है। 98 उत्पादों के लिए जारी किए गए टैक्स दरों में ऑटोमोबाइल सेक्टर भी शामिल है। जीएसटी के चलते अब ज्यादातर वाहनों की कटेगरी 28 फीसदी टैक्स के स्लैब में आ जाएंगे, इसमें अलग-अलग श्रेणी में वेरिएबल सेस किसी वाहन कटेगरी पर लगाया जाने का प्राविधान भी किया गया है। सियाम के प्रेसीडेंट विनोद दसारी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इसका फायदा ऑटोमोबाइल इंडस्‍ट्री के लगभग सभी सेगमेंट को होगा। 
विज्ञापन


सब फोर मीटर कटेगरी के पेट्रोल मॉडल पर अब 1 फीसदी(1200 सीसी से कम) का सेस लगेगा जबकि डीजल कारों पर 3 फीसदी अतिरिक्त सेस लगेगा। इस बदलाव के बाद इन कारों के लिए जीएसटी की दरें कुल मिलाकर 29 व 31 फीसदी तक पहुंच जाएंगी। इसके चलते अब छोटी गाड़ियां थोड़ी सी महंगी हो जाएंगी। मिड साइज और एसयूवी(जिसकी लंबाई 4 मीटर से ज्यादा और 1500 सीसी से कम इंजन) की कीमतों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ऐसी गाड़ियों पर अब तक लगभग 43 फीसदी तक का टैक्स लगता है। 
 
विज्ञापन

कार सर्विसिंग पड़ेगी महंगी

लेकिन इसी बीच एक खुशखबरी उन ग्राहकों के लिए है जो बड़ी गाड़ियों के शौकीन हैं जिनका इंजन 1500 सीसी से ज्यादा है वो अब 50 फीसदी के बजाए 43 फीसदी टैक्स के स्लैब में आ जाएंगी जिसके चलते इनकी कीमतों में लगभग 7 फीसदी तक की कमी आएगी। इन कारों पर जीएसटी के अलावा 15 फीसदी का अतिरिक्त कर लगेगा। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ाने के लिए व इन्हें उत्साहित करने के लिए इन्हें 12 फीसदी के टैक्स बैंड में रखा गया है। लेकिन इसमें आश्चर्य की बात ये है कि हाइब्रिड कारों को इससे दूर रखा गया है। इसके चलते हाइब्रिड कारों पर 28 फीसदी की जीएसटी व 15 फीसदी का अतिरिक्त कर लगेगा। इसका साफ मतलब है कि ये गाड़ियां अब खरीदनी महंगी पड़ेंगी। इसका साफ मतलब है कि सरकार अब क्लीन व ग्रीन वातावरण रखने वाली गाड़ियों पर ज्यादा फोकस कर रही है। इसके चलते टोयोटा, लेक्सस व हुंडई को झटका लग सकता है जिन्होंने हाइब्रिड वाहनों के लिए भारीभरकम निवेश भारत में किया है।

एक गाड़ी को रखना अब महंगा पड़ेगा क्योंकि ऑटो पार्टस के साथ ये कटेगरी 28 फीसदी जीएसटी व तीन फीसदी अतिरिक्त कर वाले स्लैब में समाहित होगी। इसके अलावा सर्विस टैक्स इस पर 18 फीसदी लगेगा तो कुल मिलाकर गाड़ी की सर्विसिंग महंगी हो जाएगी। 

किस पर कितना फर्क पड़ेगा कारों का प्रकार     जीएसटी रेट(% में)        बदलाव
मिड साइज कार          43                   बदलाव नहीं
छोटी कारें                  29                   महंगी 
बड़ी कारें व एसयूवी       43                  सस्ती
इलेक्ट्रिक वाहन           12                   सस्ती
हाइब्रिड कारें               43                   महंगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें