लग्जरी कार निर्माता कंपनी लेक्सस ने न्यूयॉर्क मोटर शो में अपनी नई कार एलएस एफ स्पोर्ट से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इस कार को दो नए रंगों सेड ऑफ ब्लू और व्टहाइट में लॉन्च किया है। लेक्सस ने एफ स्पोर्ट में नई सीट दी गई है, साथ ही कार में नया पेडल और फूटरेस्ट भी दिया गया है।
कार में 3.5 लीटर का ट्विनचार्जड वी6 इंजन लगा है, जो 421 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है। इंजन कार को 599 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इंजन के साथ कार में 10 स्पीड वाला ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
ये भी पढ़ें : आम आदमी के लिए कार बनाने वाली कंपनी की कारें सबसे सेफ
कार महज 4.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। लेक्सस जल्द ही हाइब्रिड इलेक्ट्रिक रेज को भी लॉन्च कर सकती है। लेक्सस की इस कार में एबीएस, ट्रैक्सन कंट्रोल, इएससी जैसे तमाम फीचर भी मौजूद हैं।
बता दें कि लेक्सस ने कुछ दिनों पहले भारत में अपनी तीन गाड़ियां लॉन्च की थी। ये कंपनी टोयोटा की सहयोगी कंपनी है, जो लग्जरी कार का निर्माण करती है। लेक्सस ने भारत में हाइब्रिड सेडान ईएस 300 एच, हाइब्रिड एसयूवी आरएक्स 450 एच और एलएक्स 450 डी लॉन्च की हैं।