ऑटो उत्साहियों के दिलों की धड़कन बन चुकी केटीएम 23 फरवरी को ड्यूक 390 को बाजार में पेश करने जा रही है।
पिछले चार साल से भारत में आने के बाद से ही यह मोटरसाइकिल कंपनी अपने सेगमेंट को लीड कर रही है। पिछले साल 2017 के 390 ड्यूक को कंपनी ने प्रदर्शित किया था जिसे 23 फरवरी को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।
इस मोटरसाइकिल में सबसे बड़ा अपडेट इसके स्टाइलिंग में देखने को मिल रहा है। नए डिजाइन भाषा के साथ आ रही इस मोटरसाइकिल पर केटीएम सुपर ड्यूक की छाप दिख रही है। एलईडी ट्विन स्प्लिट हेडलाइट, आक्रामक टैंक, अलग हो जाने वाली सीटें, छोटा सा दिखने वाला पिछला हिस्सा नई 390 ड्यूक को और आकर्षक अंदाज देता है।
इसके साथ ही इस मोटरसाइकिल में पारंपरिक साइड माउंटेड मफलर दिया गया है जो कि नीचे दिए गए मोटरसाइकिल को उपकरणों को सुरक्षित करता है, इसके पहले वाली 390 ड्यूक में भी ऐसा था।
इस मोटरसाइकिल में 373.2 सीसी का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजिन लगा है जो कि पुरानी मोटरसाइकिल में भी था। लेकिन यह नया इंजिन बीएस 4 मानकों को पूरा करता है साथ ही यह 44 पीएस की शक्ति प्रदान करता है इतना ही पावर पहले वाली मोटरसाइकिल भी देती थी। इसकी कीमत कंपनी 2.25 से लेकर 3 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रख सकती है, ऐसा हम उम्मीद कर रहे हैं।