Duke 125 पर 6416 रुपये महंगी हो गई है, जिसके बाद अब यह बाइक 1.24 लाख रुपये में मिलेगी, इसके अलावा Duke 200 पर 2253 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है और अब यह बाइक 1.61 लाख रुपये में मिलेगी। इसके अलावा Duke 250 पर 3251 रुपये का इजाफा कर दिया गया है जिसके बाद अब यह बाइक 1.96 लाख में मिलेगी, वहीं Duke 390 पर 4257 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद अब यह बाइक 2.47 लाख रुपये में उपलब्ध है, इसके अलावा RC 200 की कीमत में 2252 रुपये का इजाफा कर दिया है, जिसके बाद अब यह बाइक 1.90 लाख में मिलेगी। जबकि RC 390 की कीमत में 3256 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब यह बाइक 2.40 लाख रुपये में मिलेगी, याद रहे ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शोरूम हैं ।
KTM इस साल भारत में कई नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है, माना जा रहा है कि कंपनी अपनी बहुप्रतीक्षित बाइक 390 Adventure को जल्द लॉन्च करेगी इस बाइक की कीमत करीब 3 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। इसके अलावा इस बाइक में 373.3 सीसी का इंजन मिलेगा।