फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार के दीवानों को पसंद आएंगी ये तीन मोटरसाइकिलें, 250 सीसी सेगमेंट में मचा रही हैं धूम

Sun, 09 Aug 2020 06:28 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
BS6 KTM 250 Duke - फोटो : KTM
विज्ञापन
अगर आप 250 सीसी सेगमेंट में एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको तीन ऐसी मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं। इन मोटरसाइकिलों में KTM 250 Duke BS6 से लेकर Yamaha FZ 25 BS6 और Yamaha FZ 25 BS6 तक शामिल हैं। इन बाइक्स में ताकतवर इंजन के साथ स्टाइलिश लुक मिलता है। तो डालते हैं इस बाइक्स के परफॉर्मेंस और कीमतों पर एक नजर।
विज्ञापन

BS6 KTM 250 Duke - फोटो : KTM

KTM 250 Duke BS6

 
  • परफॉर्मेंस- KTM 250 Duke में BS6-कंप्लाइंट वाला, सिंगल-सिलिंडर, 4-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड, DOHC इंजन दिया गया है। इसका 248.8 सीसी का इंजन 30PS की मैक्सिमम पावर और 24Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें स्लिपर कल्च भी दिया गया है।
  • फ्यूल क्षमता- BS6 KTM 250 Duke में 13.5 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है।
  • कीमत- BS6 KTM 250 Duke की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.09 लाख रुपये है। 


Yamaha FZ 25 - फोटो : Yamaha

Yamaha FZ 25 BS6

 
  • परफॉर्मेंस- Yamaha FZ 25 में 249 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, 2-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8000 आरपीएम पर 20.8 PS की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 20.1Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • फ्यूल क्षमता- Yamaha FZ 25 में 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • कीमत- 2020 FZ 25 की एक्स शोरूम कीमत 1.52 लाख रुपये है।

 
विज्ञापन

Jawa Forty Two - फोटो : Jawa

Jawa Forty Two BS6
 

  • परफॉर्मेंस- Jawa Forty Two में ताकत के लिए 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, DOHC, BS6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 27bhp का मैक्सिमम पावर और 28Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है।

  • फ्यूल क्षमता- Jawa Forty Two में 14 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

  • कीमत-  Jawa Forty Two के सिंगल चैनल एबीएस की दिल्ली एक्स शोरूम की कीमत 1.65 लाख रुपये है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें