मिशिगन विश्वविद्यालय के छात्र रणदीप होथी जो सोशल मीडिया ट्विटर पर "@skabooshka" के हैंडल से उपस्थित हैं, कहते हैं कि जब मस्क ने उन पर "लगभग" टेस्ला कर्मचारियों की हत्या करने का आरोप लगाया, तो उन्हें "घृणित ट्विटर प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा", जिसमें होथी पर झूठा, हत्यारा, आतंकवादी, और एक विक्षिप्त पागल होने का आरोप लगाया गया था।"
मस्क ने होथी के खिलाफ अपने आरोप एक वेबसाइट संपादक को ईमेल के जरिए भेजा गया था, जिसने इसे ट्विटर पर पोस्ट कर दिया था। होथी के मुताबिक मस्क के आरोप दो घटनाओं से जुड़े हुए थे, जिससे होथी के अनुसार कोई नुकसान नहीं हुआ।
पहली घटना फरवरी 2019 की है, होथी के मुताबिक जब वे फ्रेमोंट, कैलिफोर्निया में टेस्ला बिक्री केंद्र में रिसर्च करने गए थे, तब वहां उनकी एक सुरक्षा गार्ड से झड़प हुई थी।
दूसरी घटना अप्रैल 2019 में, होथी ने कहा कि वह तब गाड़ी चला रहे थे जब उसने एक टेस्ला टेस्ट कार देखी और उसकी तस्वीरें लीं, जिसे उसने बाद में ऑनलाइन पोस्ट किया था।
टेस्ला ने एक निरोधक आदेश की मांग की जिसमें यह दावा किया गया कि होथी ने अपनी कार से सुरक्षा गार्ड को मारा और टेस्ला की टेस्ट कार की ओर खतरनाक तरीके से गया था। होथी ने आरोपों से इनकार किया और जब न्यायाधीश ने विवादित घटनाओं के वीडियो को पेश करने के आदेश दिए तो टेस्ला ने मुकदमा वापस ले लिया।
नई टेस्ला कारों और प्रौद्योगिकियों के वितरण के अपने वादों पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाते हुए होथी मस्क के लिए एक कांटा रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला ने इस पूरे मसले पर टिप्पणी के लिए किए गए अनुरोध का जवाब नहीं दिया।
यह मामला होथी बनाम मस्क, RG20069852, अल्मेडा काउंटी सुपीरियर कोर्ट का है।