फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्च से पहले ही भारत में Kia Sonet मचा रही है धूम, अब तक इतने ग्राहकों ने किया बुक

Sat, 29 Aug 2020 08:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors
विज्ञापन

किया मोटर्स इंडिया (Kia Motors India) ने भारत में 20 अगस्त से Kia Sonet की प्री-बुकिंग शुरू की थी। तब से अब तक में इसे भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त साथ मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Kia की इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी को अब तक 10000 से भी ज्यादा ग्राहकों ने बुक कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो डीजल ऑटोमैटिक बेस (HTK+), डीजल ऑटोमैटिक टॉप (GTX+) और पेट्रोल टर्बो DCT GT Line (GTX+) वेरिएंट्स की सबसे ज्यादा बुकिंग हो रही है। बता दें कि इससे पहले कंपनी की तरफ से बताया गया था कि प्री-बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन Kia Sonet को 6,523 ग्राहकों ने बुक कर लिया था। ग्राहक इस नई एसयूवी को 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। Kia के सभी ऑधिकारिक डीलरशिप्स या कंपनी की वेबसाइट पर ग्राहक Kia Sonet की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। 

विज्ञापन


Kia Motors ने कुछ समय पहले ही अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet के प्रोडक्शन मॉडल को दुनियाभर में पेश किया था। इस गाड़ी के कीमत के अलावा लगभग सभी फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी है।

डायमेंशन


रिपोर्ट्स की मानें तो Kia Sonet का व्हीलबेस 2500 और ग्राउंड क्लियरेंस 211 मिलीमीटर होगा। वहीं, इसकी लंबाई 3995 मिलीमीटर, चौड़ाई 1790 मिलीमीटर और ऊंचाई 1647 मिलीमीटर हो सकती है। 


कलर वेरिएंट्स 


रिपोर्ट्स के मुताबिक Kia Sonet भारतीय बाजार में क्लियर व्हाइट, स्टील सिल्वर, इन्टेंस रेड, ग्रेविटी ग्रे, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, इंटेलिजेंसी ब्लू और बेज गोल्ड जैसे कलर वेरिएंट्स में लॉन्च होगी।

Kia Sonet का लुक 


Kia ने इसमें एलईडी हेड लाइट्स (जिसे कंपनी क्राउन ज्वेल कहती है) के साथ एलईडी डीआरएल दिया है, जो साइड इंडीकेटर्स से इंटीग्रेटेड है। इसमें टर्बो शेप्स फ्रंट सिक्ड प्लेट्स दिए गए हैं। Kia Seltos की तरह ही कंपनी अपनी नई Sonet को GT Line और Tech Line दोनों में लॉन्च कर सकती है। GT Line कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों को स्पोर्टी लुक देगी। इस नई कार को रेड कलर का एक्सेंट दिया गया है।

 



 
विज्ञापन

मुकाबला 


लॉन्च होने के बाद Kia Sonet भारतीय बाजार में Hyundai Venue से लेकर Maruti Suzuki की Vitara Brezza और Mahindra XUV300 को कड़ी टक्कर देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी Sonet को त्योहारी सीजन के आसपास भारत में लॉन्च कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें