फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Sonet एसयूवी के दाम बढ़े, जानें हर वेरिएंट की नई कीमत, Kia Seltos भी हुई महंगी

Thu, 21 Jan 2021 03:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kia Motors (किआ मोटर्स) उन कार निर्माताओं की सूची में शामिल हो गई है जिन्होंने जनवरी 2021 में भारतीय बाजार में अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ाई हैं। 
विज्ञापन
Kia Sonet - फोटो : Kia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kia Seltos (किआ सेल्टोस) और Kia Sonet (किआ सोनेट) अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार हैं। इन दोनों कारों के लगभग सभी वेरिएंट की कीमतें अब बढ़ गई हैं। कोरियाई वाहन निर्माता ने अपने दोनों एसयूवी यानी Kia Sonet और Kia Seltos दोनों की कीमतों में इजाफा किया है। हालांकि कंपनी ने अपनी लग्जरी एमपीवी कार Kia Carnival (किआ कार्निवल) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 
विज्ञापन

Kia Sonet - फोटो : Kia
Kia Sonet की कितनी बढ़ी कीमत
किआ ने 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन वाले Sonet की कीमतों में 8,000 से लेकर 10,000 रुपये तक बढ़ाए हैं। जबकि इस सब-4-मीटर (यानी 4 मीटर से छोटी) एसयूवी का डीजल वेरिएंट 20,000 रुपये तक महंगा हो गया है। दूसरी ओर, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स iMT और DCT, दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

Kia Sonet - फोटो : Kia
Kia Sonet की वेरिएंट के आधार पर नई कीमत
जनवरी 2021 में Kia Sonet की बेस प्राइस 6.79 लाख रुपये से शुरू होती है, जो कि टॉप-एंड ट्रिम के लिए 13.19 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि ये कार की एक्स-शोरूम कीमतें हैं। किआ सोनट के वेरिएंट के आधार पर कीमतें दी गई हैं। बता दें कि यह कार की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमते हैं। 
 
Kia Sonet वेरिएंट्स नई कीमत (रुपये) पुरानी कीमत (रुपये)
1.2-litre petrol     
HTE 6.79 लाख 6.71 लाख
HTK 7.69 लाख 7.59 लाख
HTK+ 8.55 लाख 8.45 लाख
 
1.0-litre turbo petrol iMT नई कीमत (रुपये) पुरानी कीमत (रुपये)
HTK+ 9.49 लाख 9.49 लाख
HTX 9.99 लाख 9.99 लाख
HTX+ 11.65 लाख 11.65 लाख
HTX+ DT 11.75 लाख 11.75 लाख
GTX+ 11.99 लाख 11.99 लाख
GTX+ DT 12.09 लाख 12.09 लाख
 
1.0-litre turbo petrol DCT  नई कीमत (रुपये) पुरानी कीमत (रुपये)
HTK+ 10.49 लाख 10.49 लाख
GTX+ 12.89 लाख 12.89 लाख
GTX+ DT 12.99 लाख 12.99 लाख
 
1.5-litre Diesel MT  नई कीमत (रुपये) पुरानी कीमत (रुपये)
HTE 8.25 लाख 8.05 लाख
HTK 9.19 लाख 8.99 लाख
HTK+ 9.69 लाख 9.49 लाख
HTX 10.19 लाख 9.99 लाख
HTX+ 11.85 लाख 11.65 लाख
HTX+ DT 11.95 लाख 11.75 लाख
GTX+ 12.19 लाख 11.99 लाख
GTX+ DT 12.29 लाख 12.09 लाख
 
1.5-litre Diesel AT नई कीमत (रुपये) पुरानी कीमत (रुपये)
HTX+ 10.59 लाख  10.39 लाख 
GTX+ 13.09 लाख 12.89 लाख 
GTX+ DT 13.19 लाख 12.99 लाख
विज्ञापन

Kia seltos - फोटो : kia motors
किआ सेल्टोस की नई कीमत
दूसरी ओर किआ सेल्टोस के 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की कीमतों में 10,000 रुपये से लेकर 11,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। जबकि 1.5 लीटर डीजल ट्रिम्स की कीमत में 1,000 से लेकर 11,000 रुपये के बीच बढ़ोतरी हुई है। किआ सेल्टोस के एंट्री-लेवल 1.5-लीटर पेट्रोल वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, और उसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये है। जबकि टॉप-एंड ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत अब 17.54 लाख रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें