फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई Kia Seltos और Sonet अगले महीने होगी लॉन्च: नए लोगो के साथ मिलेंगे ये नए फीचर्स

Tue, 27 Apr 2021 04:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किआ इंडिया ने एलान किया है कि नए फीचर्स के साथ अपडेटेड Kia Sonet (सोनेट) और Kia Seltos (सेल्टोस) एसयूवी अगले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी। 
विज्ञापन
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors (For Reference Only)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kia Sonet and Kia Seltos : दक्षिण कोरिया की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Kia (किआ) ने इस साल जनवरी में अपने नए ब्रांड लोगो से पर्दा उठाया था। कार निर्माता ने अब अपनी नई पहचान के रूप में अपने नए लोगो को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया है। कंपनी का रीडिजाइन किया गया और पूरी तरह से बदल हुआ ब्रांड लोगो भारत में सेल्टोस और सोनेट एसयूवी में देखने को मिलेगा। कंपनी ने एलान किया है कि नए फीचर्स के साथ अपडेटेड Kia Sonet (सोनेट) और Kia Seltos (सेल्टोस) एसयूवी अगले महीने भारतीय शोरूम में मिलने लगेंगे। इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) अब से Kia India (किआ इंडिया) के नाम से जाना जाएगा। 
विज्ञापन

कंपनी ने कहा है कि ब्रांड के नए लोगो के आधिकारिक लॉन्च के साथ ही कंपनी भारत में खुद को फिर से मजबूत करेगी। कंपनी ने कहा है कि नया ब्रांड नाम किआ इंडिया के अलावा कंपनी जल्द ही भारत कम से कम तीन नई कारों को लॉन्च करेगी। किआ के घरेलू बाजार दक्षिण कोरिया के बाहर भारत पहला देश है जहां किआ ने नए लोगो के साथ अपने ब्रांड को अपडेट किया है। 

मंगलवार को एक डिजिटल कार्यक्रम के जरिए कोरियाई कार निर्माता ने बताया कि इस समय किआ भारत में चौथा सबसे ज्यादा बिकने वाला कार ब्रांड है। इसके अलावा यह देश में 2,50,000 यूनिट्स की बिक्री हासिल करने वाला पहला कार निर्माता भी है। किआ इंडिया के मुताबिक वह अपने ग्राहकों को हर दो मिनट में एक नई कार बेचती है। 
 

किआ इंडिया ने घोषणा की है कि मई की शुरुआत में सेल्टोस और सोनेट एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करेगी। भारत में किआ की कुल बिक्री का लगभग 90 फीसदी इन्हीं दोनों कारों की वजह से होता। दोनों कारों में अपडेटेड डिजाइन मिलने की उम्मीद है। नए लोगो के साथ की इन कारों में कुछ टेक्निकल अपग्रेड भी किया जा सकता है। 
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में आनेवाली एसयूवी के दस्तावेज इंटरनेट पर लीक हो गए। इसमें कार के फीचर्स का खुलासा हो गया है। आनेवाली अपडेटेड Kia Seltos में नया ऑर्टिफिशियल इंटिलिजेंस (AI) कमांड सिस्टम दिया जा सकता है। इस फीचर के जरिए कार के सनरूफ, दरवाजों और खिड़कियों को आसानी को खोला और बंद किया जा सकेगा।

इसके अलावा कार के बेस HTK वेरिएंट में वायरलेस फोन प्रोजेक्शन का फीचर मिल सकता है। जबकि HTK+ वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमेटिक टेंप्रेचर कंट्रोल, बीज फैब्रिक सीट, रिमोट इंजन स्टार्ट, स्मार्ट की जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। वहीं एसयूवी के टॉप वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टॉर्ट एसिस्ट कंट्रोल (HAC), व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), ब्रेक एसिस्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें