Kia Sonet ने मचाया तहलका
Kia Motors की बंपर बिक्री का एक बड़ा कारण Kia Sonet है, जिसे कंपनी ने 18 सितंबर 2020 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। ग्राहकों में Kia Sonet की भारी मांग का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसके लॉन्च के केवल 12 दिनों में 9,266 यूनिट्स भारतीय बाजार में बिक गए।
Kia Seltos का जादू बरकरार
भारत में Kia Motors की सबसे पहली कार Kia Seltos का शानदार सफर जारी है। सितंबर 2020 में इसके 9,079 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। अगर इसकी तुलना सितंबर 2019 से की जाए तो इस दौरान इसकी बिक्री में 147 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई है।
Kia Sonet को मिली 35000 बुकिंग
Kia Motors का कहना है कि Kia Sonet लॉन्च से अब तक में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कम्पैक्ट एसयूवी बन गई है। कंपनी के मुताबिक Kia Sonet को लॉन्च से अब तक में 35,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी है। Kia की तरफ से यह भी बताया गया है कि Kia Seltos की भारतीय बाजार में मांग बरकरार है।
भारत को एक्सपोर्ट हब बनाएगी Kia Motors
Kia Motors का कहना है कि आने वाले समय में वह भारत को एक्सपोर्ट हब बनाने की तैयारी में है। Kia आने वाले समय में भारत में अपनी कारों को बनाएगी, जिसकी बिक्री दुनिया के 70 बड़े बाजारों में होगी।