फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में 1 लाख कनेक्टेड कार बेचने वाली पहली कार कंपनी बनी Kia Motors

Thu, 17 Dec 2020 05:39 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kia Seltos Anniversary Edition - फोटो : Kia Motors
विज्ञापन

किया मोटर्स इंडिया (Kia Motors India) भारत में 1 लाख कनेक्टेड कार बेचने वाली पहली कार कंपनी बन गई है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि भारतीय बाजार में बिकने वाली हर दो में एक Kia कार कनेक्टेड कार है। यूवीओ तकनीक से लैस Kia कारों ने भारत में 55 फीसदी का हिस्सा अपने नाम किया है। बता दें कि Kia Seltos GTX Plus DCT 1.4 Turbo मॉडल देश में बेस्ट सेलिंग कनेक्टेड कार वेरिएंट है, जिसने कंपनी के कुल बिकने वाली कारों में अकेले 15 फीसदी हिस्सा अपने नाम किया है।

विज्ञापन

भारत में 1 जनवरी से महंगी हो सकती हैं Kia Sonet और Seltos

किया मोटर्स (Kia Motors) अपनी Kia Sonet और Seltos की कीमतों को बढ़ाने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी एक जनवरी इन कारों की कीमतों को बढ़ा देगी। हालांकि, अभी कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी Kia Carnival MPV की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं करेगी। बता दें कि भारतीय बाजार में Kia अपनी तीन कारों की बिक्री करती है। 

Kia Motors India ने अपनी Sonet को इस साल सितंबर महीने में लॉन्च किया था। तब से अब तक में कंपनी ने इसकी इंट्रोडक्ट्री कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। वहीं, Seltos की कीमतों में कंपनी ने जनवरी 2020 में बढ़ोतरी की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो लागत में आ रहे ज्यादा खर्च के कारण कंपनी इन कारों की कीमतों को बढ़ा रही है।
विज्ञापन

इससे पहले किया मोटर्स इंडिया की Kia Sonet ने एक और रिकॉर्ड पार कर लिया। इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को 50,000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। कंपनी ने Sonet की बुकिंग 20 अगस्त 2020 से शुरू की थी, जिसके बाद से इसे ग्राहकों का बंपर साथ मिला है। एक औसत के मुताबिकSonet की गाड़ियों की हर तीन मिनट में दो बुकिंग हो रही है। किया मोटर्स के तहत 60 फीसदी बुकिंग 1.0 टर्बो पेट्रोल और 1.2 पेट्रोल मॉडलों की हुई है। वहीं, 40 फीसदी बुकिंग इसके डीजल मॉडल की हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें