फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: किआ इंडिया ने आंध्र प्रदेश सरकार को दिया 5 करोड़ का दान, कोविड-19 से लड़ाई में मदद

Fri, 21 May 2021 02:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किआ इंडिया ने आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PASDMA) को 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है। 
विज्ञापन
Mr. Kookhyun Shim, MD and CEO, Kia India (Extreme Right) and Mr. Y.S. Jaganmohan Reddy, Chief Minister, Andhra Pradesh (In the Middle) - फोटो : Kia India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Kia India (किआ इंडिया) ने भारत में कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने का फैसला किया है। इसने आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PASDMA) को 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है। 
विज्ञापन

पिछले साल दिए थे 3 करोड़ रुपये

किआ इंडिया के एमडी और सीईओ कूख्युन शिम यह सहायता राशि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को सौंपा। इससे पहले भी किआ इंडिया ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में आर्थिक मदद की पेशकश की है। पिछले साल भी कोरियाई कार निर्माता ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 करोड़ रुपये का दान दिया था। 

चिकित्सा उपकरणों की होगी खरीद

किआ इंडिया के एमडी और सीईओ कूख्युन शिम ने कहा, "कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान मामलों में बढ़ोतरी ने हम सभी को हैरान कर दिया है। किआ इंडिया की ओर से, हम आंध्र प्रदेश सरकार को वायरस को फैलने से रोकने के लिए उनके अथक प्रयास के लिए धन्यवाद देते हैं। महामारी के खिलाफ लड़ाई में गम 5 करोड़ रुपये का सहयोग कर रहे हैं। इस धनराशि को आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की बढ़ती जरूरत को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, वेंटिलेटर, क्रायोजेनिक टैंकर और अस्पतालों में डी4 टाइप मेडिकल ग्रेड सिलेंडर शामिल हैं। हम महामारी से लड़ने और इससे सुरक्षित बाहर निकलने के लिए सरकार और स्वास्थ्य अधिकारियों को अपना पूरा समर्थन देना जारी रखेंगे।" 

ह्यूंदै मोटर ने तमिलनाडु को दिया दान

किआ की सहयोगी कोरियाई कंपनी Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) ने भी तमिलनाडु में कोविड के खिलाफ जंग में 5 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की थी। कार निर्माता ने राज्य में 5 करोड़ रुपये मूल्य के जीवन रक्षक उपकरण भी दान किए थे। 

ह्यूंदै मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ एसएस किम ने कहा, "ह्यूंदै तमिलनाडु सरकार के साथ सबसे कठिन समय में हमेशा खड़ी रही है। आज जब राज्य कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है, हमने एक बार फिर राज्य को संकट से उबरने में मदद करने के लिए एक पैकेज दिया है। 
विज्ञापन

अगले साल आएगी किआ की नई कार

किआ इंडिया ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय एसयूवी - सेल्टोस और सोनेट के दो फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किए हैं। कार निर्माता अगले साल की शुरुआत में भारत में एक नई कार लॉन्च करने की भी तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में अपनी वैश्विक रणनीति के तहत कंपनी का नाम बदलकर Kia India (किआ इंडिया) कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें