फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा बदलाव: Toyota ने भारत में बंद किया सेडान Yaris का प्रोडक्शन, ये कार लेगी जगह

Fri, 21 May 2021 12:29 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मार्च 2021 में यारिस की केवल 871 यूनिट्स ही बिकी थीं। माना जा रहा है कि टोयोटा को इसी वजह से यारिस को बंद करने का फैसला लेना पड़ा। साथ ही, टोयोटा अपनी असेंबली लाइन में जगह बनाना चाहती है, क्योंकि कंपनी मारुति के साथ मिल कर क्रेटा को टक्कर देने के लिए एक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है...
विज्ञापन
Toyota Yaris Sedan - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोयोटा अपने व्हीकल लाइन-अप में बड़ा बदलाव करने जा रही है। टोयोटा अपनी सेडान कार यारिस का प्रोडक्शन बंद करने जा रही है। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि यारिस की जगह कौन सी कार लेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि टोयोटा कंपनी अपनी सेडान कार यारिस की जगह मारुति सियाज का रीबैज वर्जन अपने लाइन-अप में शामिल कर सकती है। इससे पहले भी कई बार खबरें आई थीं कि बीएस6 लागू होने के बाद यारिस को बंद किया जा सकता है, लेकिन कंपनी ने इसे नए उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ उतारा था।

विज्ञापन

टोयोटा यारिस का मुकाबला होंडा सिटी, ह्यूंदै वरना और मारुति सियाज से रहा है। लेकिन कीमत ज्यादा होने, कम स्पेशियस और फीचर की कमी के चलते यारिस बाजार में कभी अपनी जगह मजबूत नहीं कर पाई। अंदाजा लगा सकते हैं कि मार्च 2021 में भी यारिस की केवल 871 यूनिट्स ही बिकी थीं। माना जा रहा है कि टोयोटा को इसी वजह से यारिस को बंद करने का फैसला लेना पड़ा। वहीं दूसरी वजह यह भी मानी जा रही है कि टोयोटा अपनी असेंबली लाइन में जगह बनाना चाहती थी, क्योंकि कंपनी मारुति के साथ मिल कर क्रेटा को टक्कर देने के लिए एक एसयूवी पर काम कर रही है, जिसे 2022 तक लॉन्च किया जाना है।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती है, क्योंकि जापानी कार निर्माता कंपनी यारिस की जगह अपनी साझेदार कंपनी मारुति सुजुकी की सेडान कार सियाज का रीबैज अपने लाइनअप में शामिल करने वाला है। कंपनी ने इसे Toyota Belta नाम दिया है। जापान, चीन और मलेशिया में इसे बेल्टा कहा जाता है। बेल्टा लेटिन शब्द बेले से इंस्पायर है जिसका मतलब होता है खूबसूरत। टोयोटा बेल्टा पहले ही ग्लोबली टोयोटा के लाइन-अप में शामिल है। लेकिन कंपनी ने उस कार को भारत में लॉन्च करने की बजाय केवल उसका नाम अपने भारतीय लाइन-अप में शामिल किया है।  कंपनी इससे पहले बलेनो और विटारा ब्रेजा के रीबैज वर्जन ग्लैंजा और अर्बन क्रूजर को अपने लाइन-अप में शामिल कर चुकी है।
विज्ञापन

बेल्टा में वहीं इंजन दिया जाएगा, जो मारुति सियाज में मिलता है। सियाज में 1.5 लीटर का के-सीरीज पेट्रोल इंजन आता है, जो SVHS यानी स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है। यह इंजन 104 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। जबकि यारिस में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 106 बीएचपी की पावर और 140 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7-स्पीड सुपर सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें