फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV: गोवा पुलिस चलाएगी ये दमदार देसी इलेक्ट्रिक बाइक, फुल चार्ज में चलती है 150 किमी

Wed, 21 Jul 2021 01:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग बढ़ी रही है। आम लोगों के साथ-साथ पुलिस महकमा भी इन्हें अपने बेड़े में शामिल कर रही है। अब कबीरा मोबिलिटी ने एलान किया है कि KM3000 और KM4000 बाइक्स गोवा पुलिस विभाग को डिलीवर की गई हैं।
विज्ञापन
km3000, km4000 electric bikes - फोटो : Kabira Mobility
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग बढ़ी रही है। आम लोगों के साथ-साथ पुलिस महकमा भी इन्हें अपने बेड़े में शामिल कर रही है। गोवा आधारित प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप Kabira Mobility (कबीरा मोबिलिटी) ने हाल ही में अपनी दो इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स KM3000 और KM4000 को बाजार में उतारा था। अब कंपनी ने एलान किया है कि KM3000 और KM4000 बाइक्स गोवा पुलिस विभाग को डिलीवर की गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन इलेक्ट्रिक बाइक्स को गोवा पुलिस के डीजीपी मुकेश कुमार मीणा को सौंपा गया है। कबीरा मोबिलिटी ने कहा कि वह प्रभावी लेकिन पर्यावरण के अनुकूल पुलिसिंग विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए देश में ज्यादा पुलिस विभागों तक पहुंचने की लगातार कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


काफी लोकप्रिय हो रही है बाइक
बता दें कि, कबीरा मोबिलिटी गोवा बेस्ड इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप है। कंपनी की ये दोनों इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पूरी तरह से मेड-इन-इंडिया हैं। KM3000 और KM4000 ईवी भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय हो रही हैं। कंपनी ने बताया कि लॉन्चिंग के सिर्फ 4 दिनों के भीतर ही इन दोनों बाइक्स की करीब 5,000 यूनिट्स की बुकिंग हुई थी। कंपनी ने इनकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है। कबीरा मोबिलिटी के मुताबिक KM3000 और KM4000 इलेक्ट्रिक बाइक्स सिर्फ गोवा पुलिस के दस्ते में ही शामिल नहीं हुईं हैं। बल्कि कई अन्य राज्यों की पुलिस भी इनका इस्तेमाल करेगी और अपने बेड़े में जल्द ही शामिल करेगी। 

मोटर और पावर

Kabira Mobility KM 3000 - फोटो : Kabira Mobility
'मेड इन इंडिया' KM3000 और KM4000 इलेक्ट्रिक बाइक में BLDC इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इस दोनों बाइक्स की टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। KM 3000 एक फुल फेयर्ड स्पोर्ट बाइक है और इसका कर्ब वेट (कुल वजन) 138 किलोग्राम है और यह अधिकतम 6000W का पावर जेनरेट करती है। वहीं KM 4000 एक नेक्ड बाइक है जिसका कुल वजन 147 किलोग्राम है और यह 8000W का पावर जेनरेट करती है। 

बैटरी और चार्जिंग

Kabira Mobility KM 4000 - फोटो : Kabira Mobility
कंपनी ने अपनी इन दोनों बाइक्स KM3000 और KM4000 में दो अलग अलग चार्जिंग मोड्स दिए हैं। इको मोड में इस बाइक को फुल चार्ज करने में साढ़े 6 घंटे का समय लगता है। वहीं बूस्ट मोड में ये दोनों बाइक्स सिर्फ 50 मिनट में ही करीब 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती हैं। दोनों बाइक्स की बैटरी को घर में उपलब्ध पावर सॉकेट से भी चार्ज किया जा सकता है। इन इलेक्ट्रिक बाइक्स में कॉम्बी ब्रेक और ऑनबोर्ड फास्ट चार्जिंग जैसा फीचर भी मिलता है। 

ड्राइविंग रेंज

कंपनी के मुताबिक KM 3000 सड़क की अलग-अलग स्थिति के आधार पर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 60 से 120 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। वहीं KM 4000 फुल चार्जिंग पर करीब 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। दोनों बाइक्स में स्पोर्टी और एरोडायनमिक डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। जिससे ये बाइक्स संतुलन के साथ और तेज रफ्तार से दौड़ती है। 
विज्ञापन

कितनी है कीमत

कीमत की बात करें तो KM3000 की गोवा में एक्स-शोरूम कीमत 1,26,990 रुपये और KM 4000 मॉडल की गोवा में एक्स-शोरूम कीमत 1,36,990 रुपये है। कंपनी अपनी इन बाइक्स पर रोडसाइड असिस्टेंस की भी पेशकश करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें