फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप ने पेश की सबसे लंबी SUV ग्लेडिएटर, पानी में भरेगी रफ्तार

Thu, 29 Nov 2018 04:25 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
jeep gladiator
विज्ञापन
एक बार फिर से 111 पुराने शो का लॉस एंजलिस में आगाज हो गया है। जिसमें तरह तरह के मॉडल्स पेश किया जात हैं। फिलहाल इस शो में जीप की एक शानदार कार को देखा गया है। जिसका नाम ग्लैडिएटर रखा गया है,और इसे देखकर होश उड़ जाना लाजमी है। 
विज्ञापन


जीप की इस कार को 5,181 एमएम लंबे फ्रेम पर डिजाइन करके बनाया गया है। जिसका व्हीलबेस  3,840 एमएम है। नई जीप ग्लैडिएटर में 3.6 लीटर का पेंटास्टार वी6 इंजन दिया गया है, जो 285 एचपी की पावर और 352 एनएम का टॉर्क जनेरेट करता है। इंजन को 6 स्पीड मैनुयअल ट्रांसमिशन वहीं 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।  

jeep gladiator
फीचर्स के तौर पर कार में करीब 80 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। जिनमें फॉर्वर्ड फेसिंग वाला वीडियो कैमरा, 4 व्हील ड्राइव सिस्टम, फोल्डिंग विंडशील्ड, रिमूवेबल रूफ और कार को कंट्रोल करने के लिए इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड मोड्स दिए गए हैं। अब तक कार को सिर्फ आॅन रोड, आॅफ रोड और रेन रोड़ ड्रवइन मोड में देखा जा सकता था

लेकिन जीप ग्लैडिएटर को आप पानी में भी चला सकेंगे। नई जीप ग्लैडिएटर को कंपनी 4 वैरिएंट  स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स एस, ओवरलैंड, रुबिकन में पेश करेगी। जिसमें सबसे खास रुबिकन वेरियंट होगा जो रोड फोकस्ड होगा। रुबिकन में 11.1 इंच का ग्राउंड क्लीयरेंस है जिसे 30 इंच के पानी में भी आसानी से चलाया जा सकेगा। 
विज्ञापन

jeep gladiator
कार के फीचर्स को देखते हुए कीमत को लेकर अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन कार की कीमत 56 लाख रुपए से 72 लाख रुपए तक होने की उम्मीद है। लॉन्चिंग की बात करें तो, जीप ग्लैडिएटर 2019 तक ग्लोबल लेवल पर लांच हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें