फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 3 दिनों में बुक हुई 1000 जीप कंपास

Sun, 25 Jun 2017 08:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी जीप की दमदार एसयूवी कंपास को भारत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। भारत में एफसीए ने इस हफ्ते की शुरुआत में एसयूवी की प्रीबुकिंग शुरू की है। कंपनी ने बताया कि महज तीन दिनों में ही 1000 गाड़ियों की प्रीबुकिंग हो चुकी है। कंपनी ने कार की प्रीबुकिंग के लिए ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों ही विकल्प दिया है। आप 50,000 रुपये के बुकिंग अमाउंट के साथ कार को बुक कर सकते हैं। 
विज्ञापन


कंपास को भारत में दो महीने पहले ही लॉन्च किया गया था। इस कार का निर्माण भी भारत में ही किया जा रहा है। इसके साथ ही यह जीप की पहली कार है जिसका निर्माण भारत में हो रहा है। देश में बनने के कारण इस कार की कीमत भी कम है, जो इसके आकर्षण का एक प्रमुख कारण है। जीप कंपास इस साल अगस्त से बाजार में सीधे बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। बता दें कि जीप ने भारत में लॉन्चिंग के लिए एफसीए के साथ मिलकर कुल 280 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। 

जीप कंपास में आपको 1.4 लीटर का टर्बोचार्जड पेट्रोल और 2 लीटर का चार सिलेंडर वाला ट्रबोचार्जड डीजल इंजन मिलात है। पेट्रोल इंजन 160 बीएचपी की ताकत और 260 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। वहीं डीजल इंजन 170 बीएचपी की शक्ति और 350 एनएम का अधिकत्म टॉर्क पैदा करता है। कार में आपको 6 स्पीड यूनिट का मैन्यूअल गियरबॉक्स और 7 स्पीड यूनिट का ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। एसयूवी में आपको फोर व्हील ड्राईव सिस्टम मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें