फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeep Compass का सस्ता पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट लांच, क्या टाटा हैरियर पर पड़ेगा प्रभाव?

Tue, 15 Jan 2019 11:01 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jeep
विज्ञापन

टाटा हैरियर की लांचिंग से कुछ ही हफ्ते पहले जीप इंडिया ने एक बड़ा दाव खेला है। अमेरिकी एसयूवी निर्माता जीप इंडिया ने हाल ही में कंपास के टॉप-एंड लिमिटेड (ओ) संस्करण के लिए  एक नया टेलीविज़न विज्ञापन जारी किया था और अब कंपनी ने जीप का नया संस्करण पेट्रोल वर्जन में लांच किया है।  

विज्ञापन


लांच किया गया पेट्रोल वेरिएंट मौजूदा मॉडल से सस्ता होगा। फीचर्स के तौर पर कंपनी ने इसमें ऑटोमैटिक रिवर्स पार्किंग कैमरा और लेदर सीट्स आदि दिए हैं। एसयूवी के अन्य फीचर्स में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 7 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, स्वचालित जलवायु नियंत्रण, एबीएस, एयरबैग और प्रोजेक्टर हैडलैंप भी शामिल हैं।

                              मारुति ने शुरू की नई Wagon-R की बुकिंग, मात्र 4.55 लाख रुपए हो सकती है कीमत

विज्ञापन

jeep compass
जीप कंपास में पहले वाला ही टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। इसमें अन्य विकल्प के तौर पर 2 लीटर फिएट मल्टीजेट डीजल इंजन दिया गया है। जो 170 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार के डीजल वर्जन में फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव दोनों विकल्प मिलते हैं। 

बता दें, 2019 के मध्य तक जीप एक नई रेंज पेश करेगी जो कि ट्रेलहॉक नामक कंपास का टॉप वेरिएंट होगा। कंपास ट्रेलहॉक में उसी 2 लीटर वाले टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का उपयोग किया जाएगा। लेकिन इसमें 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है। 

                        Duster से Micra तक इन कारों पर मिल रहा 1.5 लाख रुपए तक का डिस्काउंट
विज्ञापन

Jeep compass trailhawk
नई ट्रेलहॉक में दो ड्राइविंग मोड सैंड और रॉक दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि जीप कंपास के ट्रेलहॉक संस्करण ऑफ-रोडिंग में माहिर उत्साही लोगों के लिए एक बेहतरीन एसयूवी होगी। जिसकी कीमत करीब 25 लाख के आस पास हो सकती है। 

जैसे की हमने शुरूआत टाटा हैरियर से की है। तो बता दें, टाटा मोटर्स की कार 23 जनवरी को लांच की जाएगी। जो जीप कंपास का प्रमुख प्रतिद्वंद्वी होगा। शायद यही कारण है कि जीप कंपास के पेट्रोल ऑटोमैटिक वर्जन को कम कीमत में उतारा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें