अमेरिकी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी जीप ने अपनी एसयूवी कंपास से पर्दा उठा दिया है। कार की भारत में लॉन्चिंग इस साल अगस्त में होगी। जीप ने इस कार का निर्माण भारत में फिएट के साथ मिलकर किया है। कंपास को महाराष्ट्र के रांजणगाव प्लांट में असेंबल किया जा रहा है। दोनों ही कार निर्माता कंपनियों ने इस कार पर साझा रूप से काम करने के लिए 280 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। आइए आपको अब बताते है जीप की इस दमदार एसयूवी की खूबियों के बारे में..
पांच सीट वाली इस कार की लंबाई 4,398 मिलीमीटर है। एसयूवी की चौड़ाई 1,819 मिलीमीटर व ऊच्चाई 1,667 मिलीमीटर है। जीप का नया अवतार उसे और कारों से काफी हद तक अलग बनाता है। कंपनी ने इस कार को छोटी कारों के प्लेटफार्म पर तैयार किया है।
कार में जीप के ग्रील और हेडलाइट कॉम्बो में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कार में डैंपिंग एलर्ट और इलेक्टॉनिक हैंडब्रेक का फीचर दिया गया है। इसके साथ ही कार की हेडलैंप और टेललैंप में एलईडी लाइट का प्रयोग किया गया है।
इसे भी पढ़ें यूं बदल गई इटियॉस और बन गई प्लेटिनम प्लस