जावा मोटरसाइकिल को लेकर जो जुनून लोगों में देखा गया उसका कंपनी को नतीजा भी बखूबी मिला। कंपनी को 25 दिसंबर को इसकी ऑनलाइन बुकिंग तक बंद करनी पड़ी। वहीं इसका वेटिंग पीरियड भी सितंबर 2019 तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी करीब 90 हजार लोगों को इस साल डिलीवरी देगी। जावा की मोटरसाइकिल की इस महीने के अंत तक ग्राहकों को डिलीवरी शुरू हो जाएंगी।
पावर और कीमत
जावा और जावा 42 में 293 cc का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन है। यह इंजन 27hp का पावर और 28 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन BS-VI मानक के अनुकूल है। जावा और जावा 42 के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत क्रमश: 1.64 लाख और 1.55 लाख रुपये है। वहीं, ड्यूल चैनल एबीएस वाली जावा 42 की कीमत 1.63 लाख रुपये और जावा की कीमत 1.72 लाख रुपये है।
जावा और जावा 42 में लेटेस्ट बीएस-6 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड ट्विन स्पार्क सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 27 बीएचपी की पॉवर के साथ 28 एनएम का जबरस्त टॉर्क देता है। वहीं बात हो, कीमत की तो कंपनी ने जावा के के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 1.64 लाख और जावा 42 के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 1.55 लाख रुपए रखी है। इसके अलावा हाल ही ड्यूल चैनल एबीएस जुड़ जाने से इनकी कीमतों में 8,942 रुपए की बढ़ोतरी हुई है