जगुआर लैंड रोवर ने भारतीय कार बाजार में अपनी नई मेड इन इंडिया Range Rover Velar की कीमत का खुलासा कर दिया है। इस कार की कीमत 72.47 लाख से शुरू होती है। इसका कार का आर डायनमिक-एस वर्जन पेट्रोल और डीजल इंजन में मौजूद है। आपको बता दें कि CBU मॉडल की तुलना में ये करीब के मुकाबले करीब 20 फीसदी तक सस्ता है।
इसमें है दमदार इंजन
बात इंजन की करें तो यह कार 2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध। इसका पेट्रोल P250 वेरिएंट 247 bhp की पावर और 365 Nm का टॉर्क देता करता है और सिर्फ 7.1 सेकंड्स में यह 0-100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके अलावा कार का 2.0 लीटर का डीजल इंजन 177bhp की पावर और 430Nm का टॉर्क देता है और महज 8.9 सेकंड में यह 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। वही इस कार में ऑल-टेर्रेन प्रोग्रेस कंट्रोल सिस्टम लगा है जो ड्राइव टेर्रेन के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स को कॉन्फिगर करता है।
डिजाइन और फीचर्स
Range Rover Velar का लुक्स एकदम काफी इम्प्रेस करता है। इसका कैबिन भी बिलकुल वैसा ही है जैसा CBU वाले में देखने को मिलता है। खास फीचर्स के रूप में इसमें एम्बिएंट लाइटिंग, स्लाइडिंग पैनोरामिक सनरूफ, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 10-इंच डुअल टचस्क्रीन देखने को मिलते हैं। वही सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स दिए गये हैं