फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Isuzu MU-X: भारत में आई दमदार एसयूवी, 6 एयरबैग्स और 5 साल के फ्री मेंटेनेंस के साथ

Wed, 17 Oct 2018 12:38 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
isuzu mux
विज्ञापन
Isuzu कंपनी ने अपनी अब तक की सबसे दमदार कार MU-X का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लांच कर दिया है। Isuzu द्वारा लांच की गई  यह कार एक बेहतरीन एसयूवी है। लांच की गई इस कार को पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर सेफ्टी फीचर्स से लैस किया गया है। हालांकि कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट वर्जन के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ बदलाव किए हैं। 
विज्ञापन


फीचर्स की बात करें तो 
फेसलिफ्ट इसूजू एमयू-एक्स में नया बंपर और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट़्स के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप आदि दिए गए हैं। इस कार के रियर बंपर में भी थोड़ा बदलाव किया गया है। जो कि इसकी  टेल लैंप में दी गई एलईडी है। इंटीरियर को ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए इसमें कल्ट-पैटर्न लेदर फिनिश सीट, रूफ माउंटेड स्क्रीन, आर्म रेस्ट और कपहोल्डर और इसके साथ ही फोल्ड होने वाली सेकंड रो में सीटें दी गई हैं।

कार के कंसोल बॉक्स में एक यूएसबी पोर्ट, क्रूज कंट्रोल और की-लेस एंट्री जैसी कई सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा कार में 18-इंच की बड़े अलॉय व्हील देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन


इंजन 
कार में पावर के लिए कंपनी द्वारा पुराने मॉडल वाला 3.0-लीटर, टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है, जो 177एचपी की पावर और 390एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।यह इंजन 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। इस कार के नए मॉडल में छह एयरबैग्स कंपनी उपलब्ध करा रही है। जबकी पहले के मॉडल में सिर्फ दो एयरबैग्स मिलते थे।

लांच हुई इसूजू एमयू-एक्स के साथ पांच साल की वारंटी और पांच साल तक का मेंटेनेन्स फ्री दिया जाएगा। कीमत की बात करें तो कंपनी ने Isuzu MU-X फेसलिफ्ट के 4x2 वेरियंट की कीमत 26.26 लाख रुपये वहीं 4x4 वेरियंट की कीमत 28.23 लाख रुपये रखी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें