फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसुजू की दमदार एसयूवी MU-X लॉन्च, फॉर्चूनर और एंडेवर से होगा मुकाबला

Thu, 11 May 2017 05:21 PM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
इसुजू एमयूएक्स
विज्ञापन
अगर आप एक दमदार और स्टाइलिश एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इसुजू ने अपनी शानदार एसयूवी एमयूएक्स लॉन्च कर दी है। एमयूएक्स एक स्पोर्टी लुक वाली शानदार गाड़ी है, जिसका मजा आपको ऑफरोडिंग से लेकर सिटी डाइव तक की राइड में मिलेगा। 
विज्ञापन


इसुजू की नई कार के एक्सटीरियर की बात करें तो कार की लंबाई 4.82 मीटर है, चौड़ाई 1860 मिलीमीटर है। एमयूएक्स की ऊंचाई पर नजर डालें तो इसकी ऊंचाई 1840 मिलीमीटर की है, जो कि इस सेग्मेंट की किसी भी अन्य कार से ज्यादा है। कार में आपको 2845 एमएम का व्हीलबेस मिलता है। जो आपकी राइड को काफी आरामदायक बनाता है। 

इसुजू एमयूएक्स में 3 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 177 एचपी की शक्ति और 380 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। गाड़ी में 5 स्पीड का ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसुजू एमयूएक्स की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 23.99 लाख रुपये है। कार के टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 25.99 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें