फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए हुंडई की नई एसयूवी कोना से

Thu, 11 May 2017 05:10 PM IST
amarujala.com- presented by : अमित द्विवेदी
विज्ञापन
विज्ञापन
टूसां के बाद अब हुंडई अपनी एक और नई एसयूवी के जरिए बाजार में दस्तक देने जा रही है। डिजिटल दुनिया में प्रसारित हो रही खबरों की मानें तो इस कार को कंपनी जून में पेश करेगी। इस की तस्वीर से साफ दिखता है कि यह आई 20 के रूपरेखा पर बनाई गई है। इस एसयूवी का नाम है कोना जिसे कंपनी टूसां के नीचे स्‍थापित करेगी। फिलहाल यह अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में उतारी जाएगी और इसका सीधा मुकाबला निसान की लोकप्रिय कार ज्यूक से होगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ेंः रेनो की लोकप्रिय डस्‍टर नहीं है सेफ, टेस्ट में हुई फेल

अगर डिजाइन की बात करें तो कोना में हुंडई परिवार की अन्य कारों की झलक साफ दिखाई देती है। डिजाइन की बात करें तो कोना में वही स्टाइलिंग अपनाया गया है जो हुंडई अपनी अन्य अंतर्राष्‍ट्रीय बाजारों में बिक रही कारों में अपना रही है। इसका नया ग्रिल भी अलग  नहीं है इसकी स्टाइलिंग में हुंडईपन साफ नजर आता है। इसमें दोहरा हेडलैंप सेटअप पतले एलईडी यूनिट को बोनट के नीचे प्रोजक्टर यूनिट के नीचे सामने के बंपर के नीचे दिया गया है। साइड की बात करें तो इस एसयूवी में कूपे जैसा प्रोफाइल रूफलाइन एंडिंग के साथ दिया गया है जो कि टेलगेट पर बने इंटीग्रेटेड स्‍प्वाइलर के साथ दिया गया है। 

इसे भी पढ़ेंः... तो बेकार हो जाएंगी आपकी पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियां

कोना में वही इंजन लगाया जाएगा जो कि हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिक रही आई30 में दिया गया है। इसमें 1 लीटर और 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन व 1.6 लीटर डीजल इंजन लगा रहेगा। कोना को उन बाजारों में विकासशील बाजारों में कंपनी बेचेगी। फिलहाल इसके भारत में आने की कोई योजना नहीं है। पर संभव है कि आने वाले कुछ सालों में कंपनी इसको यहां लाने की सोचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें