फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पास थी उस जमाने की लग्जरी कारें

Mon, 19 Nov 2018 12:21 PM IST
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
indira gandhi
विज्ञापन
आज देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती है। 19 नवंबर 1919 को इलाहाबाद में जन्मी इंदिरा अकेली वह महिला थी, जिन्होंने न केवल भारत में बल्कि विदेश में भी अपने मजबूत इरादों के डंके बजवाए हैं। भारत की लौह महिला और प्रथम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी उस समय में भी महंगी कारों की शौकिन थी। इंदिरा गांधी के पास कई बेहतरीन कारों का कलेक्शन था, आइए बताते हैं उस दौर कि कुछ कारों के बारे में जिनमें इंदिरा गांधी को अक्सर देखा जाता था। 
विज्ञापन
Trending Videos

d - फोटो : BBC
एंबेसडर
हिंदुस्तान कंपनी की यह कार उस समय में सिर्फ चुनिंदा लोगों के पास ही देखी जा सकती थी। इसे खरीदना और मेंटेन करना आसान काम नहीं था। कार को सबसे पहले 1958 में पेश किया गया था। जिसके बाद एंबेसडर के चाहने वालों की तादाद लगातार बढ़ी और इसी को देखते हुए इस कार का लगातार 55 साल तक प्रॉडक्शन किया गया। इस कार के नाम सबसे पहले भारत में बनने वाली कार का ताज था। कार के कुल पांच वेरियंट भारत में बनाए गए। जिनमें आखिरी वेरियंट नोवा था। 
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी
मारुति सुजुकी 800 
मारुति की यह कर आज भी देश में काफी पसंद की जाती है। इस कार में 796 सीसी का 2 सिलेंडर वाला इंजन था जो कि 37 बीएचपी की पावर और 59 एनएम का टार्क जनेरेट करता है कार को 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया था।एंबेसडर कार की तरह यह कार भी उस जमानें की बेहतरीन कारों में से एक हुआ करती थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें