फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम और राष्ट्रपति से छिन गया ये अधिकार, अब कार पर दिखाना ही होगा रजिस्ट्रेशन नंबर

Mon, 08 Jan 2018 12:58 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
PM Modi Car
विज्ञापन
आपने भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को अपनी लग्जरी कारों से सफर करते तो देखा ही होगा। क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि इनकी कारों पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं होता। हालांकि भारतीय प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति अब बिना रजिस्ट्रेशन नंबर लिखी कार में सफर नहीं कर पाएंगे। 
विज्ञापन


भारतीय परिवहन मंत्रालय ने इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सचिव को पत्र लिखकर जानकारी दे दी है। पत्र में कहा गया है कि देश के संवैधानिक मुखियाओं की कारों पर भी रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा होना अनिवार्य है। पीएम मोदी की कार पर तो अभी से नंबर दिखने भी लगा है।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने मोटर व्हीकल एक्ट 1988 में किए गए संसोधनों के चलते ऐसे निर्देश दिए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि "मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के प्रावधान के मद्देनजर यह सुनिश्चित किए जाने की सलाह दी जाती है कि राष्ट्रपति भवन के सभी वाहनों पर भी रजिस्ट्रेशन नंबर होना जरूर है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें