फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन मोटरसाइकिल ने लांच की कम कीमत में यह शानदार बाइक

Wed, 03 Oct 2018 11:38 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ftr1200 (indian motorcycle)
विज्ञापन

इंडियन मोटरसाइकिल ने अपनी बाइक एफटीआर 1200 से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इस बाइक को जर्मनी में होने वाले INTERMOT मोटरसाइकल शो में पेश किया है। बता दें, इंडियन मोटरसाइकिल की यह पहली नॉन-क्रूजर मोटरसाइकल है। आइए जानते हैं, कंपनी ने क्या कुछ नया दिया है इस FTR1200 मोटरसाइकिल में:

विज्ञापन


कंपनी ने इस नई बाइक को दो वेरियंट में लांच किया है। जिसमें स्टैंडर्ड और FTR1200 S शामिल है। इस बाइक के स्टैंडर्ड वेरियंट में जहां आपको सिंगल पॉड सेमी-डिजिटल कंसोल मिलेगा। वहीं इसके एस वेरियंट में 4.3 इंच का टचस्क्रीन टीएफटी डिस्प्ले और फोन कनेक्टिविटी का विकल्प मिलेगा।

FTR1200S में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं जो कि स्पोर्ट, स्टैंडर्ड और रेन नाम से हैं। इस बाइक के इंजन को  कंपोनेन्ट्स Indian Scout मॉडल से लिया गया है। इस बाइक में दिया गया इंजन 1203सीसी वी-ट्विन है जो कि 8,250आरपीएम पर 120एचपी की पावर और 6,000आरपीएम पर 112.5एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से भी लैस किया गया है।
विज्ञापन


FTR1200 में 19-इंच का फ्रंट व्हील और 18 इंच का रियर व्हील दिया गया है। इस नई बाइक में  एबीएस और आईएमयू-पावर्ड ट्रैक्शन कंट्रोल की भी सुविधा कंपनी ने दी है। बात करें, कीमत की तो इसके बेस वेरियंट की कीमत लगभग 9.54 लाख रुपये और TR1200 S की शुरुआती कीमत लगभग 11 लाख रुपये है। 

हाल ही में इंडियन  मोटरसाइकिल ने भारत में चीफटेन एलीट मोटरसाइकल को लांच किया। जो कि एक टुअरिंग मोटरसाइकल है। इस बाइक में कंपनी ने  Thunderstroke 111 V-twin इंजन दियाहै। 1,811सीसी यूनिट वाला यह इंजन महज 3,000 आरपीएम पर ही 161.6 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें