फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की बढ़ी मांग, वेटिंग पीरियड घटाने के लिए बढ़ाए जाएंगे केंद्र

Sun, 27 Dec 2020 09:12 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : iStock
विज्ञापन
दिल्ली में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टीकर की भारी बुकिंग को देखते हुए अब इनके केंद्रों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। दरअसल अभी दिल्ली में एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर लगाने के लिए 350 केंद्र है, जिसे अब बढ़ा कर 500 से अधिक किया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि मौजूदा समय में दिल्ली में रोजाना 10,000 वाहनों में एचएसआरपी लगाया जा रहा है। इसे आने वाले दिनों में बढ़ा कर 20,000 किया जाएगा। अभी मौजूदा समय में प्रतिदिन 30,000 लोग नंबर प्लेट के लिए बुकिंग करा रहे हैं। दरअसल बुकिंग में अचानक से आई उछाल के चलते केंद्रों को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। ज्यादा बुकिंग के कारण अभी वाहन मालिकों को एचअसआरपी और कलर कोड स्टीकर के लिए चार महीने तक का वेटिंग पीरियड मिल रहा है।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर 1800 लोगों का कटा चालान

इससे पहले दिल्ली में परिवहन विभाग ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टीकर को लेकर चलाए जा रहे अभियान पर अभी रोक लगा दी है। सूत्रों के मुताबिक विभाग का मकसद अभी लोगों को केवल जागरूक करना है। हालांकि, कुछ दिनों के बाद यह अभियान फिर से चलाया जाएगा। इस पूरे मामले पर अधिकारियों ने बोलने से मना कर दिया है। बता दें कि बीते मंगलवार से ही दिल्ली में एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर को लेकर चालान नहीं किया गया है।

दरअसल परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस मामले पर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में तमाम मुद्दों पर बात हुई। इनमें बुकिंग में आ रही परेशानियों के साथ चालान पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों को कुछ समय के लिए चालान करने से मना कर दिया गया है। वहीं, लोगों को जागरूक करने की बात कही गई है। 
विज्ञापन

इससे पहले बाहर के राज्यों से दिल्ली आने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई थी। दरअसल परिवहन विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में बताया था कि दिल्ली आने वाले उन सभी वाहनों जिनमें कलर कोडेड स्टीकर नहीं लगे हैं उनका चालान नहीं किया जाएगा। हालांकि, उस समय बाहर से आने वाली गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) नहीं लगे होने पर उनका 5500 रुपये का चालान काटा जा रहा था। वहीं, दिल्ली में रजिस्टर वाहनों पर कलर कोड स्टीकर न होने पर भी चालान कटा जा रहा था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें