फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मिनट के भीतर मिल जाएगा गाड़ी के इंश्योरेंस का सेटलमेंट अमाउंट, ये है तरीका

Thu, 21 Sep 2017 04:57 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
सेटमेंट राशी 30 मिनट के भीतर आ जाएगी।
विज्ञापन
भारत की लीडिंग जनरल इंश्योरेंस कंपनी इफ्को-टोक्यो ने अपने ग्राहकों के लिए नई स्कीम की शुरुआत की है। कंपनी ने इस स्कीम को क्विक क्लेम सैटलमेंट (QCS) रखा है। इसमें ग्राहक अपनी कार या अन्य वाहन में हुए नुकसान का 20 हजार रुपए तक का क्लेम ऑनलाइन अप्लाई करके पैसे सीधे अपने बैंक खाते में मंगवा सकते हैं। सेटमेंट राशि 30 मिनट के भीतर आ जाएगी। हालांकि यह सुविधा पाने के लिए ग्राहकों को ऐप डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन


पढ़ें: फेस्टिव सीजन में Renault का ऑफर, इन कारों पर मिल रहा 1.6 लाख तक का डिस्काउंट

सेटलमेंट राशि पाने के लिए ग्राहक को कंपनी के कस्टमर केयर कॉल सेंटर के जरिए रजिस्टर करना होगा। वहीं ग्राहक को बताएगा कि आगे की क्या प्रक्रिया है। मोबाइल ऐप के जरिए ग्राहक को बीमा के पेपर, कार के नुकसान की फोटो और वीडियो अपलोड करना होगा। एक बार क्लेम को मंजूरी मिल जाती है तो राशि ग्राहक के बैंक खाते में 30 मिनट के अंदर ट्रांसफर कर दी जाएगी। ग्राहक इस पैसे से अपनी पसंद के सर्विस सेंटर या गैरेज में गाड़ी ठीक करवा सकते हैं।

अगर ग्राहक को इफ्को-टोक्यो की क्विक सेट्लमेंट सर्विस टीम से मिला क्लेम ऑफर पसंद नहीं आता तो वह अपनी गाड़ी को गैरेज या सर्विस सेंटर ले जाकर क्लेम का जो पुराना तरीका है अपना सकते हैं। इफको-टोक्यो के एमडी वरेंद्र सिन्हा ने योजना के बारे में बताया, 'हम हमेशा अपने ग्राहकों को वर्ल्ड क्लास सर्विस देने की कोशिश करते हैं। क्लेम सेट्लमेंट हमेशा से हमारा फोकस रहा है। हाल ही में हमारी कंपनी को फसल बीमा के क्लेम सेट्लमेंट में सर्वश्रेष्ठ माना गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें