फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 किमी दूर से ही आपकी कार पर निगाह रखेगी ये खास ‘बंदूक’, तेज रफ्तार वाले बनेंगे निशाना

Mon, 03 Jun 2019 07:46 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Laser Over speed guns - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

भारतीय सड़कों को दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों में गिना जाता है। भारतीय सड़कों पर होने वाले ज्यादातर हादसों में अधिकांश मामले ओवर स्पीडिंग के होते हैं। जैसे-जैसे कारों की रफ्तार की बढ़ती जा रही है, वैसे ही ऐसे हादसों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। वहीं कई राज्यों की ट्रैफिक पुलिस स्पीड का उल्लंघन करने वालों को पकड़ने के लिए हाई टैक स्पीड ट्रैप कैमरा के जरिए पकड़ रही है।

विज्ञापन

 

सरकार ने खरीदीं 39 स्पीड गन

वहीं कुछ राज्यों ने अपने राज्य की ट्रैफिक पुलिस को हाई-टैक लेजर गन उपलब्ध कराई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये नई लेजर गन पुरानी रडार गन के मुकाबले ज्यादा एडवांस हैं। सरकार ने ऐसी 39 स्पीड गन खरीदी हैं, जिनकी कीमत 3.9 करोड़ रुपये है।
 

1 किमी की दूरी से ही देख लेगी कार की रफ्तार

इन गनों की खासियत है कि ये न केवल साइज में बेहद छोटी हैं और ये एक साथ तीन अलग-अलग वाहनों को ट्रैक कर सकती हैं। वहीं इनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि आम रडार गन के मुकाबले इनकी रेंज दोगुनी है। जहां आम रडार बेस्ड स्पीड ट्रैप्स की रैंज तकरीबन 500 मीटर होती है, वहीं लेजर बेस्ड एक किमी की दूरी से ही कार की रफ्तार भांप लेगी।
 

रीडिंग बिल्कुल सटीक

वहीं लेजर डिवाइसेज की रीडिंग बिल्कुल सटीक होती है। वहीं इन्हें हाथ से कंट्रोल किया जा सकता है और कोई ट्राइपॉड लगाने की जरूरी नहीं पड़ती। फिलहाल ट्रैफिक पुलिस ट्राइपॉड पर लगी डिवाइस को गाड़ी के पीछे लगा कर ओवर स्पीडिंग वाहनों पर निगाह रखती है। फिलहाल इनमें से 5 डिवाइसेज को अमेरिका से खरीदा गया है और अहमदाबाद पुलिस को सौंपा गया है।  
 

हो सकती हैं इंटरनेट से कनेक्ट

वहीं यह स्पीड गन इंटरनेट से कनेक्ट हो सकती है और वाहन के स्वामी को फोटो समेत ई-चालान भेज सकती है। वहीं जरूरत पड़ने पर यह डिवाइस मौके पर चालान का प्रिंट निकाल सकती है। इसके अलावा यह डिवाइस ओवर स्पीड वाहनों के वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकती है।
 
विज्ञापन

पुड़ुचेरी पुलिस के पास भी एडवांस लेजर स्पीड गन

Pudducheri Police - फोटो : सांकेतिक
फिलहाल गुजरात में इस तरह की लेजर बेस्ड गन का इस्तेमाल हो रहा है। इसके लिए वहां विशेष ट्रेनिंग की भी व्यवस्था की गई। वहीं पुड़ुचेरी पुलिस के पास भी एडवांस लेजर बेस्ड गन हैं। उनके पास 16 ऐसी मशीनें हैं। जल्द ही देश के बाकी राज्यों में भी इस तरह की एडवांस गन को इस्तेमाल शुरू हो जाएगा।    
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें