फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसी नजर आएगी हुंडई की नई वर्ना, कार के फीचर करामाती

Tue, 18 Apr 2017 10:41 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
हुंडई वेरना
विज्ञापन
हुंडई ने अपनी नई वर्ना की भारत में टेस्टिंग शुरू कर दी है। कंपनी वर्ना के इस वेरिएंट को इस साल अगस्त तक लॉन्च कर सकती है। देखी गई वर्ना को पहले से बेहतर डिजाइन किया गया है। नई वेरना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च कर दिया गया है। ये कार रूस जैसे देशों में हुंडई सोलारिस के नाम से बिक रही है। 
विज्ञापन


अगली पीढी की वर्ना का डिजाइन अंतरराष्ट्रीय वर्ना से कुछ अलग होने की संभावना है। उम्मीद है कि इस कार के साइज को भी बढ़ाया जाएगा, जिससे कार के कैबिन में और ज्यादा स्पेस मिल सके। 

ये भी पढ़ें : TATA HEXA: खूबसूरती का अनूठा प्रदर्शन

नई वेरना के इंटीरियर की बात करें तो इसमें अंतरराष्ट्रीय मॉडल की तुलना में ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा। कार के सेंटर कंसोल के ऊपर टच स्क्रीन दिया जाएगा। साथ ही कार में मौजूदा मॉडल वाले ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और स्मार्टफोन कनेक्टेविटी का फीचर भी मौजूद रहेगा। वेरना के इस मॉडल में डायमंड कट एलॉय व्हील और एलईडी हेडलैंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन


हुंडई इस कार में 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.6 लीटर का डीजल इंजन का विकल्प दे सकती है। साथ ही खबरें है कि हुंडई इस कार में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का प्रयोग भी कर सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें