फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सियाज को पीछे छोड़ हुंडई की वरना बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

Fri, 10 May 2019 01:42 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai Verna and Maruti Ciaz
विज्ञापन

मिड-साइड सेडान कार सेगमेंट में पासा पलट चुका है। इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति सुजुकी की Ciaz को पछाड़ कर हुंडई की Verna आगे निकल चुकी है। जीहां पिछले महीने (अप्रैल 2019) जहां मारुति की Ciaz की कुल 2,739 यूनिट्स बिकी वही हुंडई ने Verna की 2,932 यूनिट्स बेच डाली। इतना ही नहीं इस सेगमेंट होंडा ने सिटी की 2,394 यूनिट्स बेच कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

 

आंकड़े बोलते हैं

भले ही अप्रैल महीने की सेल में Verna आगे निकल गई हो लेकिन बीते कुछ महीनों की सेल की तुलना में यह आंकड़े काफी कम भी हैं। साल 2018 में हुंडई ने Verna की 42,605 यूनिट्स बेचीं। जबकि साल 2017 में कंपनी ने इसकी 25,904 यूनिट्स बेचीं जोकि करीब 64 फीसदी ज्यादा हैं।
 

हुंडई Verna में हैं पावरफुल इंजन

हुंडई ने पिछले साल नवंबर में Verna को 1.4 लीटर डीजल इंजन में उतारा था। इंजन की बात करें तो इसमें 1,396cc का इंजन लगा है जो 90hp की पावर देता है। यह इंजन इस कार के E और EX वेरियंट में उपलब्ध कराया गया था। इसके E वेरिएंट की कीमत 9.29 लाख रुपये और EX वेरियंट की कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है।  इसके अलावा Verna में पावरफुल 1.6-लीटर डीजल इंजन भी मिलता है। हुंडई अपनी Verna में कई अच्छे फीचर्स ऑफर करती है जैसे अजस्टेबल रियर-सीट हेडरेस्ट, वेंटिलेटेड लेदर सीट्स और टेलेस्कोपिक स्टीयिरंग और 6 एयरबैग्स। ये सभी फीचर्स ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए काफी हैं। इसके अलावा इस कार का लुक्स अपने सेगमेंट में काफी स्टाइलिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें