फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Venue N Line: एसयूवी चाहने वालों के लिए ह्यूंदै मोटर्स ला रही है ये खास गाड़ी, 6 सितंबर को लॉन्चिंग

Fri, 19 Aug 2022 07:31 PM IST
Amit Mandal ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन मार्केट में आई20 एन लाइन बिक रही है और अब वेन्यू एन लाइन के जरिए ह्यूंदै इंडिया अपनी एन लाइन कारों का विस्तार करने जा रही है।
विज्ञापन
Hyundai Venue N Line - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ह्यूंदै मोटर्स इस साल एसयूवी चाहने वालों के लिए कुछ खास लेकर आ रही है। बीते दिनों कॉम्पैक्ट एसयूवी ह्यूंदै वेन्यू फेसलिफ्ट और फिर प्रीमियम एसयूवी ह्यूंदै टुसों लॉन्च हुई थी। अब सितंबर को ह्यूंदै वेन्यू एन लाइन लॉन्च होने जा रही, जिसमें बेहतर लुक के साथ ही कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे। बीते लंबे समय से वेन्यू एन लाइन की टेस्टिंग हो रही है। फिलहाल इंडियन मार्केट में आई20 एन लाइन बिक रही है और अब वेन्यू एन लाइन के जरिए ह्यूंदै इंडिया अपनी एन लाइन कारों का विस्तार करने जा रही है। आपको बता रहे हैं कि वेन्यू एन लाइन में क्या कुछ खास आने वाला है।

विज्ञापन


कार में होंगे ये फीचर्स 
ह्यूंदै वेन्यू एन लाइन में 1.0 लीटर 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो कि 118 बीएचपी की पावर और 172 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करेगा। इस कार को 7 स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक और 6 स्पीड iMT ट्रांसमिशन ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। लुक की बात करें तो वेन्यू एन लाइन में नए डिजाइन के हेडलैंप और टेललैंप के साथ ही नई अलॉय व्हील्ज, डुअल एग्जॉस्ट, फ्रंट फेंडर पर N-Line बैजिंग, फ्रंट बंपर के निचले हिस्से में स्पोर्टी रेड एक्सेंट के साथ ही फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स समेत अन्य हिस्सों में एन लाइन छाप देखने को मिलेगी।

ह्यूंदै वेन्यू एन लाइन में को N6 और N8 जैसे ट्रिम लेवल के कई वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है, जिनमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट वाला 8.0 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, कनेक्टेड कार टेक्नॉलदी, बोस का प्रीमियम साउंड सिस्टम समेत कई स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे। वेन्यू एन लाइन की संभावित कीमतों की बात करें तो इसे इंडियन मार्केट में 10 लाख रुपये तक की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें