दक्षिण कोरियाई कार कंपनी ह्युंडई ने आई-30 का नया मॉडल आई-30 फास्टबैक लॉन्च किया है। कंपनी ने पहली बार आई-30 को 2016 में बाजार में पेश किया था। नई गाड़ी में उन्होंने ह्युंडई का सिग्नेचर कासकैडिंग ग्रिल, स्लोपिंग रूफ, सी पीलर दिया गया है। साथ ही इस कार में कंपनी ने डे टाइम रनिंग लाइट और प्रीमियम डार्क बेजल के साथ हेडलैंप दिया गया, जो कार के लुक को और भी दमदार बनाता है।
कंपनी ने कार को 12 शानदार रंगों में लॉन्च किया गया है। साथ ही कार का इंटीरियर भी तीन रंगों में मिल रहा है। आई 30 में कंपनी ने दो टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया है। कंपनी ने 1.4 T-GDI टर्बोचार्जड, फोर सिलेंडर इंजन का विकल्प दिया है, जो 138 बीएचपी की ताकत प्रदान करता है।
वहीं 1.0 T-GDI टर्बोचार्जड, थ्री सिलेंडर इंजन 118 बीएचपी की ताकत देता है। 1.4 लीटर के पेट्रोल इंजन में आपको 6-स्पीड मैन्यूअल गियरबॉक्स या 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं 1.0 लीटर के इंजन में कंपनी 6 स्पीड मैन्यूअल ट्रांसमिशन मिल रहा है।
कार के सेफ्टी फीचर में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। नई आई-30 में ग्राहकों को इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और सात एयरबैग दिए गए हैं। कार 2018 से बाजार में मौजूद होगी। बता दें कि कंपनी ने अभी तक भारत में आई- 30 को लॉन्च नहीं किया है। ह्युंडई ने अभी तक साफ नहीं किया है कि वह इस कार को भारत में लॉन्च करेगी या नहीं।