Hyundai की पहली कॉम्पैक्ट SUV "Venue" से 17 अप्रैल को पर्दा उठेगा। कंपनी इस कार को भारत और न्यू यॉर्क में एक साथ पेश करेगी। मई के दूसरे सप्ताह में भारतीय मार्किट में नई venue को लॉन्च कर दिया जायेगा। लेकिन लॉन्च से पहले हुंडई के डीलर्स ने अपने स्तर पर नई venue की बुकिंग शुरू कर दी है। 50 हजार रुपये देकर इस गाड़ी को बुक किया जा सकता है। हांलाकि कंपनी ने venue की बुकिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी हैं
नई VENUE देश में Hyundai की पहली स्मार्ट कनेक्टेड कार होगी जिसमें कंपनी की Blue Link टेक्नॉलजी देखने को मिलेगी। इसमें 33 स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स मिलेंगे। और इसके 10 फीचर्स खासतौर पर भारतीय बाजार के हिसाब से शामिल किए गए हैं। इतना ही नहीं इस कनेक्टिविटी टेक्नॉलजी में AI आधारित वॉयस कमांड, लोकेशन ट्रैक सर्विस, इंजन, सेफ्टी, और कई तमाम फीचर्स इसमें मिलेंगे।आइये जानते है नई venue में क्या कुछ नया और खास देखने को मिलेगा।
इंजन डिटेल्स
नई venue में नया 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जोकि 100 hp पावर होगा। यह 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। इसके अलावा venue में 1.4-लीटर के पेट्रोल और डीजल इंजन भी शामिल किये जायेंगे । इसका पेट्रोल इंजन 100 hp की पावर देगा जबकि जबकि डीजल इंजन 90 hp की पावर देगा। ये दोनों इंजन 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस होंगे।
सेफ्टी को पूरा ध्यान
हुंडई ने नई venue की सेफ्टी पर भी पूरा ध्यान दिया है, इसके सभी वेरियंट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, सीट बेल्ट रिमाइंडर और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे बेसिक सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे। जबकि टॉप वेरियंट में सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, 8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इसका टचस्क्रीन सिस्टम ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करेगा।
डिजाइन
लगातार नई venue की फोटो सोशल मीडिया पर लीक जहो रही है, स्केच और लीक हुई तस्वीरों को देखकर साफ अंदाजा लगाया है सकता है कि इसका डिजाइन इंटरनेशनल मार्किट को ध्यान में रखकर ही बनाया है। कॉम्पैक्ट SUV होने के बावजूद यह बड़ी नजर आती है। इसके डिजाइन में क्रेटा की भी झलक नजर आती है। वही इसकी नई केसकेडिंग ग्रिल और स्प्लिट डीआरएल-हेडलाइट सेटअप हुंडई ने अपनी कोना SUV से ली हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसके टॉप मॉडल में ल-टोन एक्सटीरियर, फ्लोटिंग रूफ डिजाइन, ड्यूल-टोन डायमंड कट अलॉय वील्ज जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं । कुल मिलाकर Blue Link एक ऐसी कनेक्टेड टेक्नोलॉजी है जो आपको और आपकी कार को स्मार्ट बनती है। Hyundai VENUE के आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अब जमाना स्मार्ट कारों का होगा।