पिछले महीने ह्युंडई ने अपनी नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी 'कोना' का पहला लुक जारी किया था। कंपनी इस कार को जल्द ही लॉन्च करेगी। ह्युंडई की यह कार कंपनी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कंपनी ने कार से जुड़ी कुछ तस्वीरें और जानकारी जारी की है। कोना ह्युंडई की प्रीमियम कार है जो भारत में भी लॉन्च होगी। कोना का बाजार में मारुति सुजुकी की ब्रेजा और फोर्ड की इको स्पोर्ट से सीधा मुकाबला होगा।
ह्युंडई की कोना को कई बार यूरोप में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कार का डिजाइन एक क्रॉसओवर की तरह है जो कई एक्सटीरियर फीचर के साथ आती है। इसमें आपको फुल एलईडी हेडलैंप मिलता है, जो डेटाइम लैंप के साथ आती है। कार के फ्रंट में आपको ह्युंडई का डिजाइंड ग्रिल और कंपनी का लोगो मिलता है।
इसके अलावा आपको नई गाड़ी में बोल्ड कैरेक्टर लाइन, फ्लैरेड व्हील आर्क, रूफ रेल जैसे फीचर भी मिलेंगे। वहीं कार के रियर लुक की बात करें तो आपको छोटा माउंटेड स्पॉयलर और स्लिम एलईडी टेल लैंप मिलता सकता है। इसके साथ कार में एलॉय व्हील और डुअल टोन्ड रियर व्यू मिरर विथ टर्न सिग्नल लाइट भी होगा। हालांकि कार के कैबिन के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।
ह्युंडई कोना में 1 लीटर और 1.4 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.6 लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा। कंपनी ने कार में उसी इंजन का इस्तेमाल किया है, जो हाल में लॉन्च हुई आई30 में है। हालांकि आई30 भारत में लॉन्च नहीं हुई यह केवल यूरोप में उपलब्ध है। कोना में आपको मैन्यूअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दोनों का विकल्प मिलेगा। कार 10 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च होगी।