ह्यूंदै की नई डिजिटल चाबी नियर फील्ड कम्यूनिकेशन (एनएफसी) के साथ ब्लूटुथ लो एनर्जी पर काम करेगी। इस चाबी का इस्तेमाल केवल चार लोग ही कर सकेंगे।
इसके लिए कार के डोर हैंडल्स पर एनएफसी एंटीना लगाया जाएगा और एंटीना जैसे ही डिजिटल चाबी वाला स्मार्टफोन स्कैन करेगा, वैसे ही कार भी अनलॉक हो जाएगी। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए यह फीचर तभी काम करेगा, जब स्मार्टफोन डिवाइस और रीडर कुछ ही सेंटीमीटर की दूरी पर होंगे।
वहीं कार का इंजन भी तभी स्टार्ट या बंद होगा, जब स्मार्टफोन वायरलैस पैड पर रखा होगा। केवल चार लोग ही इस डिजिटल की का इस्तेमाल कर पाएंगे और उनकी डिटेल्स कार के मिरर पोजिशन, सीट पोजिशन, स्टीयरिंग व्हील अलाइनमेंट, डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट सिस्टम में सेव हो जाएंगी। जैसे ही उन चार में से कोई एक ड्राइवर कार में बैठेगा, सिस्टम उसके मुताबिक एडजस्ट हो जाएगा। वहीं ब्लूटुथ लो एनर्जी तब काम करेगा, जब डिजिटल चाबी से कार खोलना मुश्किल होगा।
वहीं इस डिजिटल चाबी का फायदा खासतौर पर तब होगा, जब कार को रेंट पर देना होगा। डिजिटल चाबी में कार के कुछ ही फीचर्स का एक्सेस दिया जा सकेगा। वहीं डिजिटल चाबी में स्पीड लिमिट का भी फीचर होगा और जैसे कार स्पीड लिमिट से ऊपर जाएगी, मोबाइल में अलार्म बजना शुरू हो जाएगा।
ह्यूंदै इस एडवांस फीचर को आने वाली किआ कारों के साथ ह्यूंदै की कारों में भी देगी। एक एप को डाउनलोड करके स्मार्टफोन को डिजिटल चाबी बनाया सकेगा।