2019 Maserati Quattroporte
Maserati क्वाट्रोपोर्टे में 3.0-लीटर वाला वी-6 टर्बोडीजल इंजन दिया गया है। जो 275 बीएचपी की पावर और 600 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार के इंजन को 8-स्पीड ZF-सोर्स्ड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। कार के एग्जॉस्ट सिस्टम में एक ऐक्टिव साउंड टेक्नॉलजी दी गई है, जो एग्जॉस्ट नोट को स्पोर्टी बनाती है।
2019 Maserati Quattroporte
2019 Maserati क्वाट्रोपोर्टे दो ट्री कलर के साथ कुल 10 रंगों में उपलब्ध होगी। नए मॉडल में कंपनी ने नए 20 से 21 इंच तक के अलॉय व्हील का विकल्प भी दिया गया है। नई क्वॉट्रोपोर्टे में Harman Kardon प्रीमियम साउंड सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। हालांकि इसमें Bowers & Wilkins साउंड सिस्टम का भी विकल्प ग्राहक ले सकते हैं। स्टैंडर्ड ऑडियो सिस्टम में 15 स्पीकर हैं।
2019 Maserati Quattroporte
कार के फ्रंट डिजाइन की बात करें तो कार पुराने मॉडल से देखने में बड़ी है। इसके केबिन में Pieno Fiore लैदर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कैबिन में अपडेटेड MTC+ इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथर बेहतर क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है।