फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नवंबर महीने में बिकी अब तक की सबसे ज्यादा कारें

Sun, 06 Dec 2020 06:39 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai i20 hatchback - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने नवंबर महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी को फेस्टिव सीजन का फायदा मिला है, जहां नवंबर 2020 में ह्यूंदै के कुल 48,800 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 44,600 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर महीने में ह्यूंदै की कुल 9.4 फीसदी ज्यादा गाड़ियों की बिक्री हुई।

विज्ञापन


नवंबर महीने में 48,800 बिक्री के साथ ह्यूंदै ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। अब तक कंपनी ने कभी भी नवंबर महीने में इतनी गाड़ियों की बिक्री नहीं की थी।

निर्यात में कंपनी को गिरावट का सामना करना पड़ा। नवंबर 2020 में ह्यूंदै मोटर इंडिया ने भारत से बाहर कुल 10,400 वाहनों का निर्यात किया। जबकि, नवंबर 2019 में ह्यूंदै ने 15,900 वाहनों का निर्यात किया था। इस दौरान महिंद्रा के निर्यात में 34.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

इससे पहले ह्यूंदै मोटर इंडिया ने अक्तूबर 2020 में कुल 68,835 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 63,610यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल के मुकाबले इस अक्तूबर कंपनी की भारतीय बाजार में भी बिक्री बढ़ी। कंपनी ने अक्तूबर 2020 में कुल 56,605 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 50,010 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। यानी पिछले साल से इसकी तुलना की जाए तो अक्तूबर महीने में ह्यूंदै ने घरेलू बाजार में 13.2 फीसदी ज्यादा बिक्री की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें