साल दर साल बिक्री में भले ही ह्यूंदै की बिक्री बढ़ी है, लेकिन नवंबर महीने से तुलना की जाए तो दिसंबर महीने में कंपनी की बिक्री 2.9 फीसदी घटी है। बता दें कि नवंबर 2020 में ह्यूंदै के कुल 48,800 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 44,600 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। नवंबर 2019 की तुलना में नवंबर 2020 में ह्यूंदै की गाड़ियां 9.4 फीसदी ज्यादा बिकी थी। नवंबर महीने में ह्यूंदै ने एक नया रिकॉर्ड बना था, जहां कंपनी ने कभी भी नवंबर महीने में इतनी गाड़ियों की बिक्री नहीं की थी।
निर्यात के मामले में भी दिसंबर महीना ह्यूंदै के लिए बेहतरीन रहा। दिसंबर 2020 में ह्यूंदै मोटर इंडिया ने भारत से बाहर कुल 19,350 वाहनों का निर्यात किया। जबकि, दिसंबर 2019 में ह्यूंदै ने 12,182 वाहनों का निर्यात किया था। दिसंबर 2019 की तुलना में कंपनी का निर्याक 2.9 फीसदी बढ़ा है।
इससे पहले ह्यूंदै मोटर इंडिया ने अक्तूबर 2020 में कुल 68,835 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 63,610यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल के मुकाबले इस अक्तूबर कंपनी की भारतीय बाजार में भी बिक्री बढ़ी। कंपनी ने अक्तूबर 2020 में कुल 56,605 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 50,010 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। यानी पिछले साल से इसकी तुलना की जाए तो अक्तूबर महीने में ह्यूंदै ने घरेलू बाजार में 13.2 फीसदी ज्यादा बिक्री की थी।