हुंडई ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान एक्सेंट का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5.38 लाख रुपये रखी है, जबकि डीजल वेरिएंट के टॉप मॉडल की कीमत 8.42 लाख रुपये एक्स शोरूम दिल्ली है।
नई एक्सेंट में हुंडई ने नया सिग्नेचर ग्रील दिया है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा चौड़ा और लंबा है। कार के हायर वेरिएंट में डे-टाइम एलईडी लैंप दिया गया है, साथ ही इसमें फॉग लैंप भी दिया गया है। कंपनी ने कार के पेट्रोल वेरिएंट में एलॉय व्हील दिया है, जबकि डीजल वेरिेएंट के व्हील में कोई बदलाव नहीं किया है। हुंडई ने कार में बड़ा बदलाव उसके पिछले हिस्से में किया है। कार में नया बूट डिजाइन और नया टेल लैंप दिया गया है। इसके साथ ही कार के रियर बंपर को भी नया डिजाइन दिया गया है।
कार के इनटीरियर की बात करें तो इसमें 7 इंच का टच स्क्रीन सिस्टम मौजूद है। इसके साथ ही कार में एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो प्ले और माइनरलिंक, ऑडियो वीडियो नेविगेशन जैसे फीचर दिए गए हैं। कार की सीट में भी नया फैब्रिक शेड दिया गया है।